जर्जर दीवार गिरने से 4 स्कूली बच्चों की मौत, महिला समेत कई बच्चे घायल

Jitendra Shrivastava | Aug 03, 2024, 17:58 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के एक स्कूल की दीवार गिरने से कई बच्चे दब गए। इनमें 4 बच्चों की मौत और एक महिला सहित कई बच्चों के गंभीर घायल होने खबर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार मौके पर पहुंच गए हैं...

मध्यप्रदेश के रीवा के गढ़ कस्बे में सनराइज स्कूल के पास जर्जर दीवार गिरने से 8 स्कूली बच्चे समेत एक महिला मलबे में दब गई। इसमें 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 4 को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

छुट्टी के बाद घर जा रहे थे बच्चे

हादसा निजी स्कूल के पास एक जर्जर मकान की कच्ची दीवार गिरने के कारण हुआ। स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे घर जाने के लिए निकल रहे थे, उसी समय जर्जर दीवार बच्चों के ऊपर गिर गई। जिसमें कुल 8 बच्चे और एक महिला दब गए थे। इनमें से चार की मौत हो गई है और महिला समेत चार को निकाल लिया गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गढ़ थाना क्षेत्र के नईगढ़ी मोड़ पर संचालित निजी सनराइज पब्लिक स्कूल के पास दीवार ढहने से चार बच्चों की मौत हुई है और कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

इन बच्चों ने जान गंवाई...

  1. अंशिका गुप्ता, 5 वर्ष, पिता सुरेंद्र गुप्ता
  2. मान्या गुप्ता, 7 वर्ष, पिता वीरेंद्र गुप्ता
  3. सिद्धार्थ गुप्तास, 5 वर्ष, पिता वीरेंद्र गुप्ता
  4. अनुज प्रजापति, पिता इंद्रपाल प्रजापति

ये हुए घायल

  1. रक्षा गुप्ता, 7 वर्ष, पिता सुरेंद्र गुप्ता
  2. अभिवावक रानी प्रजापति, पति इंद्रपाल प्रजापति

घर पुराना होने से दीवारों में नमी थी

विद्यालय के पास एक अन्य घर की दीवार पुरानी होने के कारण दीवारों में नमी थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चे घर के लिए निकल रहे थे, दौरान दीवार धराशाई हो गई जिसमें नौनिहाल बच्चे दब गए। हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकी कई बच्चे घायल हुए हैं, इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल है।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • रीवा के गढ़ कस्बे
  • दीवार गिरने से 4 स्कूली बच्चों की मौत
  • जर्जर मकान की कच्ची दीवार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा