MP-CG और राजस्थान में मौसम का ट्रिपल अटैक, कहीं ओले, कहीं आंधी, तो कहीं बारिश का अलर्ट!
Amresh Kushwaha | Mar 30, 2026, 07:23 IST
weather update 24 march madhya pradesh chhattisgarh rajasthan
Summary (सारांश): मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने करवट ली है। अगले 48 घंटों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।
Weather Update: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम ने करवट ली है। एमपी में ओले, बारिश और आंधी का अलर्ट जारी हुआ है। राजस्थान के कई जिलों में धूलभरी आंधी और ओलावृष्टि संभव है।
छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। अगले चार-पांच दिनों तक तीनों राज्यों में उथल-पुथल रहेगी। सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम के प्रति सतर्क रहें।
मध्य प्रदेश मौसम अपडेट (MP Weather Updates)
मध्यप्रदेश में मार्च के आखिर में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। अब एक नया और मजबूत वेदर सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिसका असर अगले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बना रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार से यह सिस्टम और भी ताकतवर हो जाएगा। अगले 24 घंटों में ग्वालियर-चंबल संभाग के भिंड और दतिया जिलों में ओले गिरने की संभावना है। वहीं, राजधानी भोपाल, जबलपुर और प्रदेश के आधे हिस्से में बादल छाए रहेंगे और तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के साथ-साथ पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह मौसम बदलने की स्थिति बनी है। मौसम विभाग ने 30 मार्च से 2 अप्रैल तक पूरे प्रदेश के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा समेत लगभग सभी संभागों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि, इस आंधी-बारिश से तपती गर्मी से राहत मिलेगी और दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
बीते 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश के कई शहरों में भट्टी की तरह गर्मी रही। मंडला में रविवार को पारा 39.8 डिग्री तक पहुंचा, वहीं नौगांव में 39 डिग्री और दतिया में 38.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह नर्मदापुरम में 38.3°, खरगोन-सतना में 38.2°, और खंडवा में 38.1° के साथ भीषण गर्मी का असर देखा गया।
आज यानी 30 मार्च को दतिया-भिंड में ओलावृष्टि का अलर्ट है। इसके अलावा ग्वालियर, भोपाल, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, जबलपुर, दमोह, कटनी, पन्ना, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
31 मार्च को ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भारी बारिश हो सकती है।
एक अप्रैल को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर, सीहोर, हरदा, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट (CG Weather Update)
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का रुख फिलहाल स्थिर बना हुआ है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश देखने को मिली है, लेकिन गर्मी का असर अब भी कायम है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
इसके बाद तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने गरज-चमक, तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। एक-दो स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई है, जिससे कुछ क्षेत्रों में थोड़ी राहत मिली है। वर्षा के आंकड़ों के अनुसार, हसौद, भटगांव और देवभोग में 1-1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.7°C रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6°C पेंड्रा रोड पर दर्ज किया गया।
गंगा-तटीय पश्चिम बंगाल से शुरू होकर ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक एक द्रोणीक (ट्रफ) सक्रिय बनी हुई है, जो समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यही प्रणाली प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रही है।
प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि कुछ इलाकों में बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान आ सकता है, और साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
30 मार्च को रायपुर में दिनभर मौसम साफ रहने के आसार हैं, जिससे धूप तेज रह सकती है। दोपहर के समय गर्मी का असर अधिक महसूस होगा। अधिकतम तापमान करीब 39°C और न्यूनतम तापमान लगभग 23°C रहने का अनुमान है। शाम के समय हल्की हवा चलने से कुछ राहत मिल सकती है, हांलांकि गर्मी पूरी तरह कम होने के संकेत नहीं हैं।
प्रदेश में हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और मौसम में बदलाव महसूस किया जा सकता है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं, जिससे अचानक मौसम बिगड़ सकता है।
राजस्थान मौसम अपडेट (Rajasthan Weather Update)
बारिश से पहले इन इलाकों में धूलभरी हवाएं भी चलीं। वहीं जयपुर, कोटा समेत पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में दिनभर तेज धूप रही, जिससे गर्मी का असर महसूस हुआ। शेखावाटी क्षेत्र में तेज धूलभरी आंधियों ने लोगों की परेशानी बढ़ाई।
पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में भी तेज धूप के कारण गर्मी का प्रभाव बना रहा, हालांकि देर रात जैसलमेर के सरहदी क्षेत्रों में हल्के बादल छाने से मौसम में बदलाव के संकेत मिले।
मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई और अन्य इलाकों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कोटा में 39.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन माउंट आबू में 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 30 मार्च को जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, बीकानेर और आस-पास क्षेत्रों में कहीं मेघगर्जन के साथ बौछारें, धूलभरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सामान्य मौसम तक सुरक्षित स्थानों में रहने और बिजली उपकरणों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। उदयपुर संभाग के चार जिलों को छोड़कर लगभग पूरे राजस्थान में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 30 मार्च को जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, बीकानेर और आस-पास क्षेत्रों में कहीं मेघगर्जन के साथ बौछारें, धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 31 मार्च के लिए बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, दौसा, नागौर, अजमेर, टोंक, भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, मेघगर्जन, ओले और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव हो रहा है और इसका असर अप्रैल के पहले सप्ताह तक बना रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में रुक-रुक कर हल्की बारिश की संभावना है, जिससे फिलहाल तेज गर्मी से राहत मिलेगी।
राजस्थान में ओले, एमपी में गर्मी का अलर्ट, सीजी को मिली बारिश से राहत!
MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम, कहीं लू का अलर्ट, कहीं ओलों की मार!
आंधी-बारिश के बाद MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम, अब तेज गर्मी की चेतावनी!
एमपी-सीजी और राजस्थान में मौसम के तीन रंग, कहीं गर्मी, कहीं बारिश तो कहीं ओले का अलर्ट!
छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। अगले चार-पांच दिनों तक तीनों राज्यों में उथल-पुथल रहेगी। सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम के प्रति सतर्क रहें।
मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट – 30 मार्च 2026:
मध्यप्रदेश में मार्च के आखिर में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। अब एक नया और मजबूत वेदर सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिसका असर अगले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बना रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार से यह सिस्टम और भी ताकतवर हो जाएगा। अगले 24 घंटों में ग्वालियर-चंबल संभाग के भिंड और दतिया जिलों में ओले गिरने की संभावना है। वहीं, राजधानी भोपाल, जबलपुर और प्रदेश के आधे हिस्से में बादल छाए रहेंगे और तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है।
ओलें और आंधी का अलर्ट
कुछ जिलों में पारा 39 डिग्री तक पहुंचा
इन जिलों में हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि
इन जिलों में होगी मूसलधार बारिश
आंधी और बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट – 30 मार्च 2026:
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का रुख फिलहाल स्थिर बना हुआ है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश देखने को मिली है, लेकिन गर्मी का असर अब भी कायम है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
इसके बाद तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने गरज-चमक, तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
हल्की बारिश के बावजूद राहत की उम्मीद नहीं
रायपुर में 38.7°C तक पहुंचा पारा
द्रोणीक प्रणाली से मौसम में बदलाव की संभावना
आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट
30 मार्च: रायपुर में तेज धूप की संभावना
हल्की बारिश का दौर जारी
राजस्थान मौसम रिपोर्ट – 30 मार्च 2026:
बारिश से पहले इन इलाकों में धूलभरी हवाएं भी चलीं। वहीं जयपुर, कोटा समेत पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में दिनभर तेज धूप रही, जिससे गर्मी का असर महसूस हुआ। शेखावाटी क्षेत्र में तेज धूलभरी आंधियों ने लोगों की परेशानी बढ़ाई।
तेज धूप और हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई और अन्य इलाकों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कोटा में 39.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन माउंट आबू में 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बीकानेर, जैसलमेर और जोधपुर में बारिश की संभावना
जैसलमेर, बाड़मेर में ओलावृष्टि का अलर्ट
अगले दिनों में क्या होगा? तेज हवाएं और बारिश का अलर्ट
तेज गर्मी से राहत की उम्मीद
ये खबरें भी पढ़ें...
MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम, कहीं लू का अलर्ट, कहीं ओलों की मार!
आंधी-बारिश के बाद MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम, अब तेज गर्मी की चेतावनी!
एमपी-सीजी और राजस्थान में मौसम के तीन रंग, कहीं गर्मी, कहीं बारिश तो कहीं ओले का अलर्ट!
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari