Weather Report : मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अनुमान, 1 अक्टूबर के बाद साफ होगा मौसम
Ravi Singh | Sept 29, 2024, 23:06 IST
Weather Update
मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने दो दिन और मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है।
Weather Update : मध्य प्रदेश में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार 29 सितंबर को भी कई इलाकों में तेज बारिश से मौसम सुहाना रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश में दो दिन और मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है। 22 जिलों में हल्की से तेज बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 30 सितंबर को कई जिलों में मौसम खराब रहेगा। मध्य प्रदेश में एक अक्टूबर के बाद मौसम साफ होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश पर मौजूद है। मध्य प्रदेश के मौसम में सोमवार से फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मानसून ट्रफ, लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की एक्टिविटी कमजोर पड़ने से तेज बारिश का दौर थमने लगेगा। वहीं 22 जिलों में हल्की से तेज बारिश की संभावना जताई है।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, मंदसौर, शाजापुर, आगर मालवा जिले के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इसके साथ ही मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया,सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, भिंड, मुरैना, श्योंपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुरना जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है।
बारिश का अलर्ट
इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश
कुछ जिलों में भारी बारिश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari