MP-CG में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में बढ़ेगी उमस!
Amresh Kushwaha | Aug 16, 2026, 07:19 IST
भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लो-प्रेशर एरिया के कारण अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, राजस्थान में मौसम साफ होने के साथ धूप और उमस बढ़ने के आसार हैं।
Weather update:मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लो-प्रेशर सिस्टम से झमाझम बारिश जारी है। एमपी के पूर्वी जिलों में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट है। छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य इलाकों में गरज-चमक के साथ बादल बरसेंगे।
16 से 19 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में लगातार भारी बारिश के आसार हैं। दूसरी तरफ राजस्थान में मानसूनी सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। 17 और 18 अगस्त को पूरे राजस्थान में मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में धूप के साथ उमस और गर्मी बढ़ेगी।
MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम):लो प्रेशर एरिया यानी निम्न दाब क्षेत्र और मानसून टर्फ की वजह से मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश का मजबूत सिस्टम एक्टिव हो गया है। इसी कारण जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में अगले 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
रविवार को जबलपुर, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में तेज बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा रायसेन और नर्मदापुरम में भी तेज बारिश होगी। मौसम विभाग यानी IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटे में इन जिलों में 4 इंच या इससे ज्यादा बारिश हो सकती है।
भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सतना, मैहर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। इन जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, इस सिस्टम का असर भोपाल, ग्वालियर और चंबल संभाग में भी देखने को मिलेगा। 16, 17 और 18 अगस्त को इन संभागों के कुछ जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
CG Weather update: (छत्तीसगढ़ का मौसम):छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अभी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 16 अगस्त को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है। अगले चार दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। इसका असर खासतौर पर उत्तर छत्तीसगढ़ में ज्यादा देखने को मिल सकता है।
बीते 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हुई। इस दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुर्ग में 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।
बारिश के आंकड़ों के अनुसार, जगदलपुर में 35.8 मिमी, पेंड्रा रोड में 30 मिमी, बिलासपुर में 29 मिमी और अंबिकापुर में 9.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं रायपुर के लालपुर और माना एयरपोर्ट में 3.6-3.6 मिमी बारिश हुई।
16 अगस्त को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का असर ज्यादा रह सकता है। सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, बिलासपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही समेत आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में भी कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। IMD के जिलावार पूर्वानुमान के मुताबिक, 16 अगस्त को प्रदेश के बड़े हिस्से में बारिश की संभावना जताई गई है।
16 अगस्त:प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो जगहों पर भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
17 अगस्त:बारिश का दौर जारी रहेगा। ज्यादातर जगह हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
18 अगस्त:प्रदेश में बारिश बनी रहेगी। कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
19 अगस्त:कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। एक-दो जगहों पर भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, 20 और 21 अगस्त को भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, इन दोनों दिनों के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
Rajsthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में आज भी 10 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। शनिवार को भरतपुर और धौलपुर समेत कई जिलों में करीब 1 इंच तक बारिश दर्ज की गई। वहीं कोटा, बूंदी, दौसा, अलवर और चित्तौड़गढ़ के कई इलाकों में भी हल्की बारिश हुई।
प्रदेश के पश्चिमी जिलों में बारिश का दौर थमने के बाद अब गर्मी और उमस धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से बारिश की गतिविधियां थोड़ी कमजोर पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 17 और 18 अगस्त को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, 19 अगस्त से एक बार फिर पूर्वी राजस्थान के जिलों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
पिछले 24 घंटे में भरतपुर, सवाई माधोपुर, धौलपुर, करौली और कोटा में करीब 1 इंच तक बारिश हुई। इन इलाकों में दिनभर रुक-रुककर बारिश का सिलसिला चलता रहा। इसके अलावा टोंक, बूंदी, अलवर और चित्तौड़गढ़ में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।
राजस्थान के पश्चिमी जिलों में मौसम साफ रहा और हल्की धूप निकलने से उमस बढ़ गई। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया, जहां तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ट्रफ अभी उत्तर भारत में फिरोजपुर, रोहतक, औरैया, सीधी होते हुए लो-प्रेशर सिस्टम के बीच से गुजर रही है। इसके बाद यह झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसी वजह से राजस्थान में आज से बारिश का दौर थोड़ा और कमजोर होने की संभावना है। 17 और 18 अगस्त को प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
अगस्त का मौसम: झमाझम बारिश या सिर्फ उमस का दौर? जानें पूरे महीने का वेदर रिपोर्ट
MP, CG और राजस्थान में बदलेंगे मौसम के मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश के आसार
मौसम लाइव अपडेट: केरल-कर्नाटक में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से 11 मौतें; कई लापता
MP-CG और राजस्थान का मानसून अपडेट, जानें कहां होगी भारी बारिश और कहां रहेगा सूखा?
16 से 19 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में लगातार भारी बारिश के आसार हैं। दूसरी तरफ राजस्थान में मानसूनी सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। 17 और 18 अगस्त को पूरे राजस्थान में मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में धूप के साथ उमस और गर्मी बढ़ेगी।
मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 16 अगस्त 2026
रविवार को इन जिलों में बरसेंगे बादल
बाकी जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा
भोपाल, ग्वालियर-चंबल में भी दिखेगा असर
छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 16 अगस्त 2026
पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में बरसे बादल
जगदलपुर से बिलासपुर तक हुई बारिश
उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में ज्यादा असर
दक्षिणी हिस्सों में भी बारिश के आसार
16 से 19 अगस्त तक ऐसा रहेगा मौसम
17 अगस्त:बारिश का दौर जारी रहेगा। ज्यादातर जगह हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
18 अगस्त:प्रदेश में बारिश बनी रहेगी। कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
19 अगस्त:कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। एक-दो जगहों पर भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी।
20 और 21 अगस्त को भी बारिश की संभावना
राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 16 अगस्त 2026
पश्चिमी जिलों में बढ़ने लगी गर्मी और उमस
17-18 अगस्त को मौसम रहेगा साफ
पिछले 24 घंटे में इन इलाकों में हुई बारिश
पश्चिमी राजस्थान में धूप के साथ बढ़ी उमस
मानसून ट्रफ की स्थिति से कमजोर पड़ेगी बारिश
ये खबरें भी पढ़िए...
MP, CG और राजस्थान में बदलेंगे मौसम के मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश के आसार
मौसम लाइव अपडेट: केरल-कर्नाटक में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से 11 मौतें; कई लापता
MP-CG और राजस्थान का मानसून अपडेट, जानें कहां होगी भारी बारिश और कहां रहेगा सूखा?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari