मौसम का डबल अटैक: कहीं आंधी-बारिश और ओले, तो कहीं 46 डिग्री का टॉर्चर!

Amresh Kushwaha | Jun 08, 2026, 07:06 IST
Share
weather update madhya pradesh chhattisgarh rajasthan
weather update madhya pradesh chhattisgarh rajasthan

मध्य भारत में मौसम का डबल अटैक जारी है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कहीं प्री-मानसून की आंधी-बारिश और ओले गिर रहे हैं, तो कहीं पारा 46 डिग्री के पार टॉर्चर कर रहा है।

Weather Update: मध्य भारत में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं भीषण गर्मी का दौर जारी है। मध्यप्रदेश और राजस्थान में आज आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। छत्तीसगढ़ में लोग उमस से परेशान हैं, लेकिन वहां मानसून जल्द दस्तक देगा। मध्यप्रदेश के खजुराहो में पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया है।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा 45.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। तीनों राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कहीं पश्चिमी विक्षोभ तो कहीं प्री-मानसून सिस्टम एक्टिव है। अगले कुछ दिन मौसम में यह उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 11 जून 2026:

मध्यप्रदेश मौसम अपडेट (MP Weather Updates)

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का मौसम जोर पकड़ चुका है। टर्फ और साइक्लोनिक सकुर्लेशन के चलते आंधी की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच रही है। बुधवार को प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला और गुरुवार को ग्वालियर-जबलपुर समेत 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है।

लगातार हो रही बारिश

प्रदेश में 1 जून से रोज बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार यह प्री-मानसून का दौर अगले सप्ताह तक लगातार जारी रहेगा। मानसून सक्रिय होने तक बारिश और आंधी की घटनाएं बनी रहेंगी।

जिन जिलों में बारिश और आंधी

बुधवार को छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी, कटनी, सतना, मैहर, पन्ना, उमरिया, बैतूल, मंडला, अनूपपुर, शहडोल, जबलपुर, छतरपुर, दमोह, उज्जैन, रतलाम, नरसिंहपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कहीं-कहीं आंधी और बारिश हुई।

तेज गर्मी भी जारी

खजुराहो में पारा 45 डिग्री तक पहुंचा, लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म रहा। बड़े शहरों में ग्वालियर 43.1, जबलपुर 40.5, भोपाल 40.4, उज्जैन 39.5 और इंदौर 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार के हाईटेंपरेचर वाले जिले

नौगांव 44.6, दतिया 43.6, सतना 42.9, दमोह 42.5, रीवा 42.4, राजगढ़ 42, उमरिया-टीकमगढ़ 41.8, गुना 41.7, सागर-रायसेन 41.6, खंडवा 41.1, मलाजखंड, खरगोन-शाजापुर 41 डिग्री सेल्सियस रहे।

गुरुवार के लिए मौसम अलर्ट

गुरुवार को ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में आंधी-बारिश की संभावना है। यहाँ आंधी की रफ्तार 40-60 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है।

गर्मी का असर भी रहेगा

इंदौर, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भोपाल, विदिशा, सीहोर और राजगढ़ में तेज गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

ओले गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। यहां तेज आंधी भी चल सकती है।

13 जून को ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर और दमोह में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट है।

मौसम विज्ञान की वजह

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, प्रदेश में प्री-मानसून की सक्रियता है। पूर्वी हिस्से में एक ट्रफ गुजर रही है और ऊपरी हिस्से में साइक्लोनिक सकुर्लेशन और एक अन्य ट्रफ सक्रिय है। यही कारण है कि मौसम बदला हुआ है।

छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 11 जून 2026:

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट (CG Weather Update)

      रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में उमस भरी गर्मी के बीच बुधवार शाम हल्की बारिश हुई। रायपुर में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन शाम को तेज हवाएं चलीं और बारिश शुरू हुई। इससे तापमान थोड़ा नीचे गया और गर्मी का असर कम महसूस हुआ।

      प्रदेश में मानसून की एंट्री से पहले चिपचिपी गर्मी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, जल्दी ही मानसून छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है, हालांकि इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

      अलर्ट जारी: गरज-चमक और तेज हवाएं

      मौसम विभाग ने आज रात 10:30 बजे तक कई जिलों में गरज-चमक, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 40 से 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।

      जिन जिलों में तूफान की आशंका

      रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, महासमुंद, गरियाबंद, राजनांदगांव, धमतरी, बलौद, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, जीपीएम, बस्तर और सुकमा में गरज-चमक के साथ तूफान की संभावना है।

      नारायणपुर, कोंडागांव, कबीरधाम और मुंगेली में हल्के से मध्यम गरज-चमक और 30-40 किमी/घंटा रफ्तार से हवा चल सकती है। यहां भी हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

      तापमान में बदलाव

      पिछले 24 घंटों में उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 2°C तक बढ़ा। सबसे ज्यादा 43.5°C राजनांदगांव में और सबसे कम न्यूनतम 23.4°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। रायपुर के ज्यादातर इलाकों में आंशिक बादल और उमस बनी रहेगी।

      अगले 3-4 दिन में मानसून की दस्तक

      मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ में भी मानसून आने के अनुकूल हालात बन चुके हैं। अगले 3-4 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून की एंट्री संभव है।

      तेज हवा की चेतावनी

      अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ 40-50 किमी/घंटा रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। अगले दो दिनों में हवा की रफ्तार 50-60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।

      कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हुई है। पिछले 24 घंटों में शंकरगढ़, मंदिर हसौद और खरोरा में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की बारिश हुई।

      राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 11 जून 2026:

      राजस्थान मौसम अपडेट (Rajasthan Weather Update)

          गर्म और उमस भरे मौसम से परेशान लोगों को गुरुवार से थोड़ी राहत मिलने वाली है। राज्य में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

          गुरुवार को जयपुर, अलवर समेत 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना भी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह सिस्टम 14 जून तक सक्रिय रह सकता है।

          धूप और तापमान

          पिछले 24 घंटों में आसमान साफ रहा और अधिकांश शहरों में तेज धूप रही। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, कोटा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, अलवर समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान 40-46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

          सबसे ज्यादा गर्मी कहां रही

          बुधवार को सबसे ज्यादा गर्मी श्रीगंगानगर में रही, जहां पारा 45.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। इसके अलावा चूरू 44.7, फलोदी 43.8, जैसलमेर 43, बीकानेर 42.4, बाड़मेर 42.3 और अलवर 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

          ऑरेंज और यलो अलर्ट के जिले

          मौसम विभाग ने स्ट्रांग वेदर सिस्टम के चलते बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभागों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई। इसे देखते हुए विभाग ने ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

          राजस्थान के बड़े शहरों में मौसम

          राजधानी जयपुर में बुधवार को दिनभर तेज गर्मी रही। अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन-रात गर्मी बनी रही, जिससे लोगों को राहत नहीं मिली।

          अजमेर में अधिकतम तापमान 39.7 और न्यूनतम 27.8 डिग्री रहा। सुबह ह्यूमिडिटी 71 प्रतिशत और शाम को 33 प्रतिशत दर्ज की गई। तेज धूप और नमी के कारण गर्मी का असर ज्यादा महसूस हुआ

          लेकसिटी उदयपुर में बुधवार को गर्मी का असर बना रहा, हालांकि तापमान मंगलवार के मुकाबले थोड़ी गिरावट के साथ 39.3 डिग्री अधिकतम और 26.5 डिग्री न्यूनतम दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. देवड़ा ने अगले दो दिनों में बारिश की संभावना जताई।

          कोटा में बुधवार को भी तेज गर्मी रही। दोपहर में गर्म हवा चली और तापमान में केवल एक डिग्री की गिरावट हुई, लेकिन उमस बरकरार रही। अधिकतम तापमान 41.1 और न्यूनतम 30.4 डिग्री दर्ज किया गया।

          जोधपुर में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.8 और न्यूनतम 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर गर्मी और उमस के चलते लोग परेशान नजर आए।

          ये खबर भी पढ़िए...

          गर्मी ने छुड़ाए पसीने! पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, तीनों राज्यों में लू का अलर्ट

          MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी

          MP-CG-Rajasthan: मध्य भारत में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

          MP-CG-Rajasthan Weather: अगले 4 दिन झुलसाएगी गर्मी, तीन राज्यों में हीटवेव अलर्ट!

          Tags:
          • मौसम रिपोर्ट
          • MP Weather update
          • छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट
          • Weather update
          • मौसम अपडेट
          • मध्यप्रदेश मौसम अपडेट
          • Rajasthan weather update
          • राजस्थान मौसम अपडेट
          • CG Weather Update
          गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
          MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

          By Atul Dwivedi

          MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
          एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

          By Ramanand Tiwari

          एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
          मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

          By Ramanand Tiwari

          मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
          मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

          By Jitendra Shrivastava

          मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
          mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

          By Sanjay Dhiman

          mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
          झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

          By Sanjay Gupta

          झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
          बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

          By Arun Tiwari

          बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा