Weather Update: MP-CG में भारी बारिश, राजस्थान में एंट्री को तैयार मानसून
Amresh Kushwaha | Jul 01, 2026, 07:39 IST
Weather Update
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मानसून का धमाकेदार एक्शन शुरू हो चुका है, जिससे कई इलाकों में भारी बारिश और जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं, अगले 24 घंटों में राजस्थान में मानसून की एंट्री होने की पूरी संभावना है।
Weather Update: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मानसून का धमाकेदार एक्शन शुरू हो चुका है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। यहां इंदौर में सड़कें डूब गईं और गाड़ियां नाले में गिर गईं।
छत्तीसगढ़ में भी आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी है। यहां बिजली गिरने के खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी तरफ, राजस्थान के बॉर्डर पर मानसून दस्तक देने वाला है।
हालांकि, श्रीगंगानगर में अभी भी 44 डिग्री से ज्यादा गर्मी है। अगले कुछ दिनों तक तीनों राज्यों में मौसम बेहद खराब रहेगा। प्रशासन ने सभी आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मध्यप्रदेश मौसम अपडेट (MP Weather Updates): मध्य प्रदेश में मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। बुधवार को यह सागर और भोपाल संभाग के कई जिलों तक पहुंच गया। अब IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के मुताबिक, गुरुवार को मानसून उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभाग में भी दस्तक दे सकता है।
गुरुवार को भी प्रदेश में अति भारी, भारी और तेज बारिश का दौर जारी रहने वाला है। हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे में इन जिलों में 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं अशोकनगर, देवास, खंडवा, बैतूल, सागर, मंडला और डिंडौरी में भारी बारिश का यलो अलर्ट है।
मौसम विभाग ने भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खरगोन, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, बैतूल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में गुरुवार को आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है।
बुधवार को इंदौर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। वार्ड क्रमांक 80 में बारिश का पानी दुकानों में घुस गया और कई जगह सड़कें जलमग्न हो गईं। इसी दौरान एक थार गाड़ी नाले में गिर गई। गाड़ी में पूरा परिवार सवार था, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के अहीरखेड़ी-काकड़ इलाके में रपटा पार करते समय दो बाइक सवार तेज बहाव में बह गए। दोनों की उम्र 20 से 22 साल बताई जा रही है। इनमें मनीष को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि महेश तेज बहाव में लापता हो गया। पुलिस और रेस्क्यू टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।
प्रदेश में अगले चार दिन यानी 5 जुलाई तक अति भारी या भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। 3 जुलाई को धार और बड़वानी में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 4 जुलाई को खरगोन के लिए भी अति भारी बारिश का रेड अलर्ट रहेगा।
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट (CG Weather Update):
छत्तीसगढ़ में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार 2 जुलाई को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा और बीजापुर में एक-दो जगह भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं महासमुंद, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, बस्तर और सुकमा जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम खराब रहने के दौरान लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन की सलाह मानने की अपील की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार जशपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और प्रशासन की ओर से जारी सलाह का पालन करने को कहा गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। खासकर बस्तर संभाग और आसपास के जिलों में बारिश की गतिविधियां ज्यादा रहने की संभावना है। कई जगह गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी हो सकती है।
बारिश के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों और आम लोगों से भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण और सक्रिय मानसूनी द्रोणिका की वजह से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं। इसी मौसम सिस्टम के असर से अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 7 जुलाई तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। इस दौरान एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और वज्रपात की संभावना भी बनी रहेगी। वहीं अगले पांच दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
राजस्थान मौसम अपडेट (Rajasthan Weather Update):मानसून बुधवार को राजस्थान की सीमा यानी मध्य प्रदेश बॉर्डर तक पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में इसकी राजस्थान में एंट्री हो सकती है। मानसून के करीब आते ही कोटा और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में बारिश और आंधी की गतिविधियां तेज हो गई हैं।
बुधवार को करौली और जयपुर में भी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, जुलाई के शुरुआती दो हफ्तों में जयपुर में औसत से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। हालांकि इसके बाद मानसून कमजोर पड़ सकता है।
मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 25 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। दूसरी ओर राजस्थान-पाकिस्तान बॉर्डर से लगे जिलों में अभी भी भीषण गर्मी का असर बना हुआ है।
प्रदेश के कुछ इलाकों में जुलाई शुरू होने के बाद भी गर्मी कम नहीं हुई है। बुधवार को सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में करीब 44 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पूर्वी भारत और बंगाल की खाड़ी में मानसूनी हवाएं सक्रिय होने से मानसून की रफ्तार बढ़ी है। यही वजह है कि यह अब राजस्थान की सीमा तक पहुंच गया है। इसके असर से राज्य के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बारिश हुई है। अगले 24 घंटों में मानसून के राजस्थान में प्रवेश करने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार इस साल जयपुर में मानसून तीन-चार दिन की देरी से पहुंच रहा है। इसके आते ही तेज बारिश का दौर शुरू होगा। पहले हफ्ते में औसत से ज्यादा बारिश होने की संभावना है, जबकि दूसरे हफ्ते में भी मानसून सक्रिय रहेगा और भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद तीसरे और चौथे हफ्ते में मानसून कमजोर पड़ सकता है, जिससे गर्मी और उमस बढ़ने के आसार हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राजस्थान में उमस भरा मौसम रहा। जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के अलावा बीकानेर और जोधपुर संभाग के कई इलाकों में भी जबरदस्त उमस महसूस की गई। वहीं बुधवार को राज्य का सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गर्मी ने छुड़ाए पसीने! पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, तीनों राज्यों में लू का अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी
MP-CG-Rajasthan: मध्य भारत में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: अगले 4 दिन झुलसाएगी गर्मी, तीन राज्यों में हीटवेव अलर्ट!
छत्तीसगढ़ में भी आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी है। यहां बिजली गिरने के खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी तरफ, राजस्थान के बॉर्डर पर मानसून दस्तक देने वाला है।
हालांकि, श्रीगंगानगर में अभी भी 44 डिग्री से ज्यादा गर्मी है। अगले कुछ दिनों तक तीनों राज्यों में मौसम बेहद खराब रहेगा। प्रशासन ने सभी आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 02 जुलाई 2026:
आज भी बरसेंगे बादल, कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट
भोपाल से इंदौर तक बारिश की चेतावनी
इंदौर में बारिश बनी आफत, सड़कें डूबीं और थार नाले में गिरी
तेज बहाव में बहे दो युवक, एक सुरक्षित तो दूसरा लापता
अगले चार दिन भी नहीं मिलेगी राहत
छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 02 जुलाई 2026:
छत्तीसगढ़ में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार 2 जुलाई को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।
इन जिलों में अगले 24 घंटे रहेंगे सबसे भारी
इन इलाकों में भी बारिश दिखाएगी असर
दक्षिण छत्तीसगढ़ में ज्यादा बरसेंगे बादल
बिजली गिरने का भी खतरा, रहें सतर्क
बंगाल की खाड़ी से बना सिस्टम बढ़ा रहा बारिश का जोर
7 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 02 जुलाई2026:
जयपुर-करौली में बरसे बादल, जुलाई की शुरुआत रहेगी बारिश वाली
25 जिलों में अलर्ट, लेकिन बॉर्डर वाले इलाके अब भी तप रहे
जुलाई में भी नहीं थमी गर्मी, 44 डिग्री के करीब पहुंचा पारा
बंगाल की खाड़ी से मिली रफ्तार, अब कभी भी होगी एंट्री
जयपुर में पहले दो हफ्ते होगी अच्छी बारिश
पूरे प्रदेश में रही उमस, श्रीगंगानगर सबसे गर्म
ये खबर भी पढ़िए...
MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी
MP-CG-Rajasthan: मध्य भारत में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: अगले 4 दिन झुलसाएगी गर्मी, तीन राज्यों में हीटवेव अलर्ट!
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari