तेज सर्दी और कोहरे का सामना करेगा एमपी, राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी सर्दी

Pooja Kumari | Dec 16, 2023, 24:00 IST
Share
तेज सर्दी और कोहरे का सामना करेगा एमपी, राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी सर्दी
तेज सर्दी और कोहरे का सामना करेगा एमपी, राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी सर्दी

उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते तापमान में और गिरावट आ रही है और प्रदेश में दिन रात में अच्छी ठंड महसूस हो रही है।

BHOPAL. उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते तापमान में और गिरावट आ रही है और प्रदेश में लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि तापमान गिरने से ठंड और बढे़गी, साथ ही घना कोहरा भी छाएगा। हालांकि शनिवार के बाद से एमपी के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया गया है, लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक प्रदेश में तेज ठंड पड़ने के अनुमान है।

प्रदेश के कुछ जिलों में छाए रह सकते हैं बादल

बताया जा रहा है कि 16 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र के आस-पास पहुंच सकता है। हालांकि इसका प्रदेश के मौसम पर कोई ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। साथ ही प्रदेश में अगले 24 घंटों में भोपाल, सागर संभाग और ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। वहीं दतिया, ग्वालियर, छतरपुर, शिवपुरी, निमाड़ी और टीकमगढ़ में कई जगहों पर मध्यम से घना कोहरा देखने को मिलेगा।

तापमान में गिरावट की संभावना

भोपाल के आसपास धुंध छाई रह सकती है। आगामी दिनों में दिन के तापमान पर भी बड़ा असर पड़ेगा और दिसंबर के अंत तक प्रदेश में ठिठुरन वाली ठंड पड़ने के आसार हैं। आने-आने वाले दिनों में रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना बताई जा रही है।

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मौसम

प्रदेश के पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पाली में भी न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार व शनिवार को राज्य के कुछ भागों में आंशिक बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। हालांकि, बारिश होने की संभावना नहीं है। वैसे प्रदेश के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा। अभी दो दिन न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आएगा, लेकिन 17 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है।

Tags:
  • today's weather
  • आज का मौसम
  • Weather condition in MP
  • एमपी में मौसम का हाल
  • Weather update
  • Weather information
  • मौसम अपडेट
  • मौसम की जानकारी
  • Weather condition in Rajasthan
  • राजस्थान में मौसम का हाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं