मध्य प्रदेश के CM बनाए जाने के बाद क्या बोले मोहन यादव? प्रदेश में चल रही योजनाओं पर कही ये बड़ी बात
Pratibha Rana | Dec 12, 2023, 24:00 IST
मध्य प्रदेश के CM बनाए जाने के बाद क्या बोले मोहन यादव? प्रदेश में चल रही योजनाओं पर कही ये बड़ी बात
विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत और 7 दिन बाद तक चली सियासी हलचल के बाद आखिरकार 58 साल के मोहन यादव को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया।
BHOPAL. सियासी हलचल के बीच मध्य प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। विधानसभा चुनावों में उज्जैन दक्षिण से जीत हासिल करने वाले मोहन यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी दी गई है। मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम के ऐलान ने सभी को चौंका दिया है। अब 13 दिसंबर को मोहन भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 20वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। नए मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन ने पत्रकारों से बातचीत की। उनका पहला बयान सामने आया है।
मीडिया से बातचीत करने के दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि क्या आपको सीएम बनने की उम्मीद थी? इसपर मोहन यादव बोले- मैं तो पीछे बैठा हुआ था। बैठकर अपना काम कर रहा था। अचानक जब मेरा नाम का ऐलान हुआ, तो मैं चौंक गया। मैं सभी का दिल से आभार मानता हूं। ये पूरे प्रदेश की जनता और बीजेपी पार्टी का विश्वास है। यह बीजेपी ही है जो एक छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। लेकिन जो जिम्मेदारी मुझे मिली है, उसे पूरी तरह से निभाने की कोशिश करूंगा।
वहीं प्रदेश में चल रही योजनाओं पर मोहन यादव ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने विकास के कई कार्य प्रदेश में शुरू किए हैं, वो काम जारी करेंगे। जो भी लोककल्याणकारी योजनाएं है वो आगे भी चलती रहेंगी। हालांकि लाड़ली बहना के लिए खाते में आने वाले पैसों पर उन्होंने कहा कि लाड़ली योजना के बारे में आने के बाद देखेंगे, लेकिन अच्छे कामों को जारी रखना हमारी प्राथमिकता होगी।
मैं पीछे की कुर्सी पर बैठा था, मैं चौंक गया...
मामा की योजनाओं का अब क्या ?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari