ये क्या नाटक है? कांग्रेस पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया; क्यों कहा- शून्य की सरकार और पुण्य की सरकार

Jitendra Shrivastava | Sept 09, 2023, 24:00 IST
Share
ये क्या नाटक है? कांग्रेस पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया; क्यों कहा- शून्य की सरकार और पुण्य की सरकार
ये क्या नाटक है? कांग्रेस पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया; क्यों कहा- शून्य की सरकार और पुण्य की सरकार

मध्यप्रदेश में बीजेपी जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। इस यात्रा के दौरान हाल ही में मंदसौर के नीमच में पथराव और उपद्रव होने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान आया है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में बीजेपी जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। इस यात्रा के दौरान हाल ही में मंदसौर के नीमच में पथराव और उपद्रव होने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान आया है। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान नारे लगाना और पोस्टर चिपकाना यह क्या नाटक है? इन सब के पीछे कांग्रेस है, कांग्रेस बेनकाब हो गई है इसलिए, वे घबराए हुए हैं।

किसान, महिलाएं, युवा और संविदा शिक्षक कांग्रेस ने सबको धोखा दिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अगर कोई पार्टी या सरकार है जो राज्य को आगे ले जा रही है, तो वह बीजेपी है। कांग्रेस बेनकाब हो गई है। इसलिए, वह घबराए हुई है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के बारे में जितना कम बोला जाए, उतना अच्छा है। उन्होंने कहा किसान, महिलाएं, युवा और संविदा शिक्षक कांग्रेस ने सबको धोखा दिया। मैं शिवराज सिंह चौहान को उनके द्वारा लिए गए सभी निर्णयों के लिए धन्यवाद देता हूं।

यहां G20, वहां कांग्रेस नेता ब्रुसेल्स जाकर भारत की आलोचना कर रहे हैं

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि राज्य को आगे ले जाने वाली अगर कोई पार्टी या सरकार है तो वह बीजेपी है। वहीं कांग्रेस अब बेनकाब हो गई है। इसलिए, वे घबराए हुए हैं। यहां जी 20 चल रहा है और कांग्रेस नेता ब्रुसेल्स जाकर भारत की आलोचना कर रहे हैं। देश में 140 करोड़ लोगों की लहर देखकर 28 पार्टियां एक साथ हो गईं। 'इंडिया' गठबंधन शून्य की सरकार है, पीएम मोदी के' नेतृत्व में पुण्य की सरकार है।

नीमच में जन आशीर्वाद यात्रा पर हुआ था पथराव

बता दें, मध्य प्रदेश के नीमच जिले में जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव की घटना हुई थी। इस घटना को लेकर पुलिस में मामला भी दर्ज किया गया था। पूरे मामले को लेकर कांग्रेस ने भी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा था। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही बीजेपी और कांग्रेस के बीच भी प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है।

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • Scindia angry at Congress
  • Scindia said what a drama these are
  • Scindia said 'India' coalition is a government of zero
  • there is a government of virtue under the leadership of PM Modi
  • कांग्रेस पर भड़के सिंधिया
  • सिंधिया ने कहा ये क्या नाटक हैं
  • सिंधिया बोले 'इंडिया' गठबंधन शून्य की सरकार
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में पुण्य की सरकार है
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा