व्हाट्सएप पर डिजिटल वेडिंग कार्ड से सावधान, एक क्लिक से हो सकता है अकाउंट खाली
Sandeep Kumar | Apr 27, 2025, 23:56 IST
whatsapp-digital-wedding
रतलाम साइबर सेल ने एडवाइजरी जारी कर चेतावनी दी है। अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर आए डिजिटल वेडिंग कार्ड को डाउनलोड करने से बचें। ऐसा नहीं करने से साइबर ठग आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं।
MP NEWS: शादी के इस सीजन में जब डिजिटल निमंत्रण भेजने का चलन बढ़ा है। साइबर ठगों ने भी इसका फायदा उठाने का नया तरीका खोज लिया है। यदि आपको किसी अनजान नंबर या किसी जानकार के नंबर से भी whatsapp पर एपीके फाइल (APK File) में वेडिंग कार्ड आता है, तो सावधान हो जाएं। एक बार इस फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल करते ही आपका मोबाइल फोन हैकर्स के नियंत्रण में जा सकता है। इससे आपकी निजी जानकारी और बैंकिंग डिटेल्स खतरे में पड़ सकती हैं।
मध्य प्रदेश के रतलाम साइबर सेल ने इस खतरे को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए एक एडवाइजरी जारी की है। एपीके फाइल डाउनलोड होते ही यह फाइल आपके फोन में खतरनाक सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर देती है। हैकर्स आपके फोन की फाइल्स, बैंकिंग ऐप्स, पासवर्ड और ओटीपी तक एक्सेस कर सकते हैं। इसके बाद वे आपका बैंक अकाउंट साफ कर सकते हैं या आपको डिजिटल अरेस्ट के नाम पर फिरौती मांग सकते हैं।
ये खबर भी पढ़िए... पहलगाम हमले पर बोले सीएम मोहन यादव, सिंधु का बंटवारा था ऐतिहासिक भूल
ये खबर भी पढ़िए... पहलगाम की रील्स देख रहे हिंदू छात्र पर वर्ग विशेष के लोगों ने किया हमला, ट्रेन से बाहर फेंकने की भी कोशिश
एसपी अमित कुमार ने बताया कि कई बार हैकर्स आपके परिचित के अकाउंट को हैक कर उसी से फाइल भेजते हैं फाइल असली लगती है। इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। समय पर कार्रवाई करने से आपके पैसे बच सकते हैं और ठगों को पकड़ने में मदद मिल सकती है।
एपीके फाइल से कैसे होता है खतरा?
ये खबर भी पढ़िए... पहलगाम हमले पर बोले सीएम मोहन यादव, सिंधु का बंटवारा था ऐतिहासिक भूल
साइबर सेल की चेतावनी और सलाह
- किसी भी अनजान नंबर से आई एपीके या एक्सई फाइल (EXE File) डाउनलोड न करें।
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखने वाले संदिग्ध विज्ञापनों से दूर रहें।
- दो-चरणीय प्रमाणीकरण (Two-Step Verification) हर सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टिवेट करें।
ये खबर भी पढ़िए... पहलगाम की रील्स देख रहे हिंदू छात्र पर वर्ग विशेष के लोगों ने किया हमला, ट्रेन से बाहर फेंकने की भी कोशिश
किसी भी फर्जी कॉल या मैसेज का जवाब न दें
- साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए तो तुरंत करें ये काम।
- तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
- अपने नजदीकी पुलिस थाना या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं।
- तुरंत अपने बैंक अकाउंट को फ्रीज करवाएं।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari