पहली बार राजस्थान बीजेपी के प्रदेश कार्यालय आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लेकिन नजर नहीं आई वसुंधरा राजे

Jitendra Shrivastava | Jan 05, 2024, 24:00 IST
Share
पहली बार राजस्थान बीजेपी के प्रदेश कार्यालय आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लेकिन नजर नहीं आई वसुंधरा राजे
पहली बार राजस्थान बीजेपी के प्रदेश कार्यालय आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लेकिन नजर नहीं आई वसुंधरा राजे

first time राजस्थान BJPके प्रदेश Office आए PM नरेंद्र Modi, लेकिन नजर नहीं आई Vasundhara राजे

मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी के लिए शुक्रवार शायद सबसे बड़ा दिन था जब पार्टी के सर्वोच्च नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार जयपुर स्थित पार्टी मुख्यालय पर पहुंचे थे। उन्होंने लंबा समय दिया और करीब 3 घंटे पार्टी के पदाधिकारी मुख्यमंत्री सरकार के मंत्रियों और विधायकों से औपचारिक अनौपचारिक चर्चा की साथ में भोजन भी किया, लेकिन इस अहम मौके पर भी राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे मौजूद नहीं थी।

तबियत खराब होने से नहीं आ पाई वसुंधरा

बताया जा रहा है कि वसुंधरा राजे पहले से ही दिल्ली में थी और तबियत खराब होने के कारण इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाई। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर, हालांकि वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का राजस्थान पधारने पर स्वागत किया लेकिन इस अहम मौके पर राजस्थान की दो बार मुख्यमंत्री और 15 वर्ष तक राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी पर एक छत्र राज करने वाली वसुंधरा राजे की गैर मौजूदगी के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

करीब 2 घंटे तक प्रधानमंत्री ने संवाद किया

प्रधानमंत्री शाम 6 बजे जयपुर पहुंचे और एयरपोर्ट से सीधे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर गए जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उनका स्वागत किया। यहां करीब 2 घंटे तक प्रधानमंत्री ने सभी का परिचय प्राप्त किया और उनसे संवाद भी किया।

सरकार चलाते समय अहंकार का भाव ना रहे

प्रधानमंत्री ने नई सरकार को गुड गवर्नेंस का संदेश दिया और इस बात पर जोर दिया कि सरकार चलाते समय अहंकार का भाव ना रहे और आम आदमी के कल्याण के लिए क्या बेहतर किया जा सकता है इस पर लगातार काम किया जाए। इसके साथ ही केंद्र सरकार के विकसित भारत संकल्प यात्रा और 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी पर भी प्रधानमंत्री का जोर रहा।

प्रदेश मुख्यालय में ही किया डिनर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में ही पार्टी पदाधिकारी विधायकों और मंत्रियों के साथ डिनर किया। डिनर में श्री अन्न यानी मोटे अनाज जैसे बाजरा, मक्का, जौ आदि से बने व्यंजन जैसे बाजरे की रोटी, खिचड़ी आदि रखे गए थे। भोजन के बाद पीएम राजभवन के लिए रवाना हो गए।

Tags:
  • Prime Minister Narendra Modi
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • Rajasthan BJP
  • PM Modi's Rajasthan tour
  • BJP state office
  • Vasundhara Raje not seen
  • राजस्थान बीजेपी
  • पीएम मोदी का राजस्थान दौरा
  • बीजेपी प्रदेश कार्यालय
  • नजर नहीं आई वसुंधरा राजे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा