जहां अमिताभ को नहीं मिली परमिशन, वहां राजेश शर्मा ने बनवा दिया सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट
CHAKRESH | Dec 24, 2024, 12:43 IST
thesootr
आयकर विभाग के लपेटे में आए त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के सर्वेसर्वा राजेश शर्मा ने जो कर दिखाया, उसके लिए तो अमिताभ बच्चन को भी अनुमति नहीं मिल पाई थी।
सत्ता के शीर्ष अफसरों और नेताओं से तार जोड़कर जो काम हो सकता है, वह तो अच्छे-अच्छे भी नहीं करवा सकते। आयकर विभाग के लपेटे में आए त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के सर्वेसर्वा राजेश शर्मा ने जो कर दिखाया, उसके लिए तो अमिताभ बच्चन को भी अनुमति नहीं मिल पाई थी। thesootr आज आपको बताएगा कि किस तरह राजेश शर्मा ने अपने रसूख का उपयोग करके लो डेंसिटी और कैचमेंटएरिया में सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट को खड़ा करवा दिया।
![thesootr]()
साल 2022 में प्रकाशित इस पब्लिक नोटिस को देखिए। जिसमें कहा गया है कि भोपाल के सेवनिया गोंड क्षेत्र में खसरा नंबर 46 पर अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन के नाम से करीब 2.024 हेक्टेयर जमीन है। अब इस फेक्ट को ध्यान रखें कि खसरा नंबर 46 के आसपास ही खसरा नंबर 43, 44, 45 और 47 में कुणाल बिल्डर ने सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट को खड़ा किया है। जिसमें राजेश शर्मा के 20 प्लाट हैं और पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की जमीन होना भी बताया जा रहा है। इधर अपनी जमीन पर निर्माण के लिए अमिताभ बच्चन ने जब जिला नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय से अनुमति मांगी थी तो उन्हें लो डेंसिटी और कैचमेंटएरिया के नियम- कानूनों का हवाला देकर मना कर दिया गया था। जबकि इसी जमीन के आसपास एलीट क्लास के लिए सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट धड़ल्ले से खड़ा हो गया। कल thesootr ने उजागर किया था कि किस प्रकार गलत जानकारी देकर राजेश शर्मा की दम पर कुणाल अग्रवाल ने इस प्रोजेक्ट की अनुमतियां लीं। हालांकि मई 2024 में जिला नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय ने इस पर नोटिस भी जारी कर दिया है, मगर फिर भी बिगड़ा किसी का कुछ भी नहीं।
पड़ोसी हैं कुणाल अग्रवाल और अमिताभ बच्चन

क्या था अमिताभ बच्चन की जमीन का विवाद
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की पत्नी और राज्यसभा सांसद जया बच्चन (Jaya Bachchan) को लेकर 2022 में भोपाल में एक विवाद सामने आया था। जया बच्चन, जो भोपाल की रहने वाली हैं, का पुश्तैनी घर यहां स्थित है। उनके मायके के एक शख्स ने बच्चन परिवार पर जमीन के सौदे के लिए एडवांस लेकर सौदा पूरा न करने का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर अखबारों में आम सूचना जारी की गई थी, जिसमें कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी गई थी। सूचना के अनुसार, जया बच्चन के नाम पर भोपाल के सेवनिया गोंड क्षेत्र में 2.024 हेक्टेयर जमीन थी। आरोप था कि उन्होंने पांच एकड़ जमीन बेचने का एग्रीमेंट किया था और इसके लिए 20 प्रतिशत एडवांस भी लिया था। यह सौदा 2022 में ही 19 मार्च को तय हुआ था। खरीदार ने एडवांस राशि चेक के जरिए भुगतान की थी, और शेष राशि तीन महीने के भीतर देने का करार हुआ था। लेकिन आरोप लगाया गया था कि बाद में बच्चन परिवार इस सौदे से मुकर गया और एग्रीमेंट रद्द करने की कोशिश कर रहा था। खरीदार के वकील, इनोश जार्ज कारलो, ने अखबार में जारी सूचना में लोगों को चेतावनी दी थी कि इस जमीन का कोई अन्य सौदा न करें। सूचना में यह भी कहा गया था कि खरीदार सौदे के अनुसार शेष राशि का भुगतान करने और जमीन खरीदने को तैयार था। यदि बच्चन परिवार सौदे को रद्द करता, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला उस समय चर्चा का विषय बन गया था।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari