मध्यप्रदेश में क्यों बिगड़ा है मौसम का मिजाज, दिसंबर में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड गायब, जानिए क्या है बदलाव की वजह

Jitendra Shrivastava | Dec 07, 2023, 24:00 IST
Share
मध्यप्रदेश में क्यों बिगड़ा है मौसम का मिजाज, दिसंबर में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड गायब, जानिए क्या है बदलाव की वजह
मध्यप्रदेश में क्यों बिगड़ा है मौसम का मिजाज, दिसंबर में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड गायब, जानिए क्या है बदलाव की वजह

इस बार दिसंबर में राजधानी में लोग सामान्य कपड़ों में घूमते नजर आ रहे हैं इससे लगता है कि सर्दी न के बराबर है।

शिवानी दुबे, BHOPAL. घना कोहरा, ओस और दांत किटकिटाने वाली ठंड अमूनन नवंबर के अंत में ही शुरू हो जाती थी, लेकिन 7 दिसंबर ठंड का वह जोर नहीं है या यूं कहे की ठंड ही गायब है l दिसंबर में ठंड पूरे चरम पर होती थी जब लोग गर्म कपड़े पहनकर भी आग जलाकर बैठने को मजबूर हो जाते थे, यहां तक की स्कूलों की भी छुट्टियां हो जाती थी। इस बार दिसंबर में राजधानी में लोग सामान्य कपड़ों में घूमते नजर आ रहे हैं इससे लगता है कि सर्दी का एहसास न के बराबर है।

दिसंबर में तापमान 16°c से 10°c तक आ जाता है

मौसम वैज्ञानिक "प्रकाश धवले" की माने तो मध्यप्रदेश में दिसंबर का न्यूनतम तापमान 16°c से 10°c तक आ जाता है l इस साल मौसम चक्र के बिगड़ने का कारण चक्रवाती तूफान "मिचौंग" माना जा रहा है l दिसंबर में बीच-बीच में कई जगह बारिश भी देखने को मिली है इसका कारण 'साइकिलॉनिक सर्कुलेशन' है। यह एक प्रकार का चक्रवात है जो हवा और नमी का मिश्रण है जो आगे बारिश का कारण बनता है l

कुछ दिन कड़ाके की सर्दी की संभावना कम है

"मिचौंग" चक्रवात के कारण पूरे एमपी में बादल दिखाई दे रहे हैं। पूर्वी मध्यप्रदेश में बादलों के कारण तापमान में गिरावट है और न्यूनतम तापमान बढ़ा हुआ नजर आ रहे है। यही वजह है कि आने वाले कुछ दिनों तक कड़ाके की सर्दी की संभावना कम ही है l मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान सामान्य या सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है l

बदलते मौसम चक्र का बड़ा कारण El nino

WMO (world meteorlogical organization) के अनुसार El nino (अलनीनों) के कारण मौसम चक्र असंतुलित हो रहें है, El nino एक जलवायु सम्बन्धी घटना है जो पूर्वी प्रशांत महासागर में सतही जल के आसामान्य रूप से गर्म होने का कारण है l पर्यावरण प्रदूषण कहीं न कहीं बदलते मौसम चक्र का बड़ा कारण है l

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी न्यूज
  • the mood of the weather has deteriorated
  • there is no shivering cold even in December
  • know what is the reason
  • बिगड़ा मौसम का मिजाज
  • दिसंबर में भी नहीं कंपाने वाली ठंड
  • जानिए आखिर क्या है वजह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा