RTO के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा पर नौकरी छोड़ने के बाद भी लोकायुक्त ने क्यों किया केस, जानें
Sanjay Gupta | Mar 09, 2025, 13:33 IST
thesootr
सौरभ शर्मा अनुकंपा नियुक्त में यहां नौकरी में आया और जून 2023 में वीआरएस ले लिया। दिसंबर 2024 में जब उसके यहां लोकायुक्त, भोपाल का छापा हुआ तो वह लोकसेवक नहीं था।
आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा अपनी अकूत कमाई के चलते मप्र में लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस सौरभ को छोटी मछली बताते हुए इसे मगरमच्छों को बचाने की कोशिश कह रही है। वहीं वह लगातार जमानत की कोशिश में लगा हुआ है। सौरभ शर्मा जून 2023 में ही नौकरी से वीआरएस ले चुका था। लोकायुक्त सरकारी नौकरों पर कार्रवाई करती है। इसी मामले को उसने भी कोर्ट में चैलेंज किया था कि यह कार्रवाई गलत है। वह अब लोकसेवक नहीं है। लेकिन लोकायुक्त ने आखिरकार बताया कि यह कार्रवाई क्यों की गई।
खबर यह भी...सौरभ शर्मा की पत्नी भी बनी आरोपी, नियुक्ति देने वाले अधिकारियों पर भी हो सकती है कार्रवाई
जमानत के लिए सौरभ शर्मा ने इसके साथ ही अन्य कई आधार कोर्ट में रखे थे।
जमानत पर सुनवाई के दौरान इनकम टैक्स विभाग ने भी जमानत का विरोध किया था और कहा था कि उन्होंने भी धारा 161 आईटी एक्ट में नोटिस दिया हुआ है। वह सहयोग नहीं कर रहा है और कभी विभाग के सामने नहीं आया। इसलिए जमानत नहीं दी जाए। इन सभी तर्को के बाद उसकी जमानत याचिका खारिज हो गई थी।
खबर यह भी...सौरभ शर्मा की दुबई में बंगले का पता नहीं लगा पा रहीं जांच एजेंसियां
लोकायुक्त भोपाल ने कोर्ट में बताया कि सौरभ शर्मा के घर से 2.85 करोड़ की नकदी, 50 लाख से अधिक कीमत की ज्वेलरी, 2.10 करोड़ से अधिक मूल्य की चांदी के साथ ही करोड़ों मूल्य के वाहन और घरेलू उपयोग के लग्जरी आइटमपाए गए हैं।
लोकायुक्त ने इस नियम के तहत कर दी कार्रवाई
सौरभ शर्मा अनुकंपा नियुक्त में यहां नौकरी में आया और जून 2023 में वीआरएस ले लिया। दिसंबर 2024 में जब उसके यहां लोकायुक्त, भोपाल का छापा हुआ तो वह लोकसेवक नहीं था। इसी बात को सौरभ शर्मा ने जिला कोर्ट में चैलेंज भी किया। इस पर लोकायुक्त ने कोर्ट को बताया कि लोकायुक्त एक्ट 1981 की धारा 8 की उपधारा ग के तहत उसे अधिकार है कि वह अपराध होने के पांच साल की अवधि तक जांच कर सकते हैं। इसी धारा के तहत यह कार्रवाई की है, क्योंकि उसने अभी वीआरएस जून 2023 में ही लिया है और इससे पहले नौकरी में रहते हुए भ्रष्टाचार से काली कमाई की है। जो पांच साल की अवधि के दायरे में आती है।
शर्मा ने यह सब बताए थे जमानत लेने के आधार, जो हुए खारिज
- मैंने खुद 27 जनवरी को समर्पण किया, मैं कहीं भागूंगा नहीं
- मैं संभ्रांत परिवार से हूं, भोपाल ही रहता हूं
- यह केस झूठा है, मेरा इन संपत्तियों से कोई लेना-देना नहीं है
- मुझे ईडी और इनकम टैक्स ने भी नोटिस दिए हैं। इसके जवाब के लिए मुझे सीए और वकील से मिलना होगा। इसलिए जमानत जरूरी है
- अवैध संपत्ति मेरे पास से जब्त नहीं हुई है
- मेरे मित्रों के साथ मैं प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता हूं। इससे आय बढ़ती है
- मेरी पत्नी, बच्चों, वृद्ध मां की जिम्मेदारी मेरी है
इनकम टैक्स ने भी ली जमानत पर आपत्ति
खबर यह भी...सौरभ शर्मा की दुबई में बंगले का पता नहीं लगा पा रहीं जांच एजेंसियां
लोकायुक्त ने बताया था सर्च में यह मिला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari