क्यों नहीं बनाया शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री, सीएम मोहन यादव के मंत्री ने बताया ये कारण, BJP की रणनीति भी बताई

Jitendra Shrivastava | Jan 15, 2024, 24:00 IST
Share
क्यों नहीं बनाया शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री, सीएम मोहन यादव के मंत्री ने बताया ये कारण, BJP की रणनीति भी बताई
क्यों नहीं बनाया शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री, सीएम मोहन यादव के मंत्री ने बताया ये कारण, BJP की रणनीति भी बताई

बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम फेस का ऐलान नहीं किया था, लेकिन शिवराज सिंह चौहान प्रबल दावेदार माने जा रहे थे।

BHOPAL. बीजेपी ने मध्य प्रदेश में लगातार 5वीं बार सत्ता में आकर इतिहास रचा है। बीजेपी आलाकमान ने लंबे समय से मध्य प्रदेश की बागडोर संभाल रहे शिवराज सिंह चौहान को बदलकर मोहन यादव को इस बार मुख्यमंत्री बनाया है। इसके पहले बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम फेस का ऐलान नहीं किया था, लेकिन शिवराज सिंह चौहान प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। अभी भी कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर शिवराज सिंह को हटाकर मोहन यादव को सीएम क्यों बनाया गया? अब इसे लेकर मोहन कैबिनेट के मंत्री विजय शाह ने जवाब दिया है।

किसी को हटाया नहीं सभी के अलग-अलग दायित्व

कार्यकर्ताओं से मिलने जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह गुना के सर्किट हाउस पहुंचे थे। इस दौरान जब मंत्री विजय शाह से पूछा गया कि आखिर शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन पाए, तो विजय शाह ने जवाब देते हुए कहा कि किसी को हटाया नहीं गया है। सभी के लिए अलग-अलग दायित्व निर्धारित किए गए हैं। जिसकी जहां जरूरत होती है, पार्टी उसका उपयोग वहां करती है। विजय शाह ने दोहराते हुए कहा किसी को पद से हटाया नहीं गया है। बीजेपी के लिए राजनीति व्यापार नहीं है, पैसा कमाने का जरिया नहीं है। बीजेपी समाज सेवा के भाव से राजनीति करती है। संगठन में किसी को कुछ नहीं मिलता फिर भी पार्टी का काम करते हैं।

हमारी पार्टी अलग सोच रखती है

विजय शाह ने कहा कि हमारी पार्टी अलग सोच रखती है। मुझे जनजातीय मंत्री बनाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी जी के दिल में बात आई कि विजय शाह को यह पद देना चाहिए, 10 साल मंत्री रहा है। प्रधानमंत्री ने मुझे बड़ा दायित्व दिया, 39000 करोड़ का बजट दिया है। मध्य प्रदेश में भारी बहुमत से चुनाव जीती बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को पांचवीं बार मुख्यमंत्री नहीं बनाया, उनकी जगह उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक डॉ. मोहन यादव को प्रदेश का मुखिया बना दिया। ये पार्टी की सोच है।

बीजेपी परिवर्तन और प्रयोग करती रहती है

मप्र सरकार में जनजातीय मंत्री विजय शाह ने बताया कि बीजेपी परिवर्तन और प्रयोग करती रहती है। जब विजय शाह से पूछा गया कि आखिर शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन पाए? तो विजय शाह ने जवाब देते हुए कहा- किसी को हटाया नहीं है। सभी के लिए दायित्व निर्धारित हैं, पार्टी को जिसकी जहां जरूरत होती है उसका वहां उपयोग करती है। विजय शाह ने दोहराते हुए कहा, किसी को पद से हटाया नहीं गया है। संगठन में किसी को कुछ नहीं मिलता फिर भी पार्टी का काम करते हैं।

Tags:
  • Shivraj Singh Chauhan
  • Chief Minister CM Mohan Yadav
  • why Shivraj was not made CM
  • Mohans minister gave reasons
  • told BJP's strategy
  • शिवराज सिंह चौहान
  • मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव
  • शिवराज को क्यों नहीं बनाया सीएम
  • मोहन के मंत्री ने बताए कारण
  • BJP की रणनीति बताई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा