प्राइवेट वीडियो बनवाने से पत्नी का इंकार, पति ने गला दबाकर की हत्या

Sanjay Dhiman | Jun 26, 2025, 23:58 IST
Share
wife murdered by husband
Photograph: (the sootr)

पत्नी के प्राइवेट वीडियो बनाने से इंकार करने पर पति ने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि पति ने पत्नी का गला पैर से दबा कर हत्या की। घटना के बाद से पति व अन्य रिश्तेदार फरार है।

दिल्ली में निजी कंपनी में काम करने वाले जबर सिंह ने अपनी पत्नी गोल्डी जाटव की हत्या कर दी। यह घटना ऊमरी थाना क्षेत्र के पुले गांव की है। प्राथमिक जांच के अनुसार, बुधवार रात जब गोल्डी ने अपने पति द्वारा वीडियो बनाने का विरोध किया तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पति की इस मांग से नाराज होकर गोल्डी ने वीडियो बनाने से मना कर दिया, जिसके बाद जबर सिंह ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी।

रात को विवाद के बाद सुबह की हत्या

बताया जा रहा है कि इस मामले में रात में वीडियो बनाने से रोकने से पति जबर सिंह गुस्सा था। सुबह उसने नशे की हालत में फिर इस मामले में पत्नी से विवाद प्रारंभ कर दिया। इस विवाद में गुस्से में आकर आरोपी पति ने पत्नी गोल्डी को जमीन पर पटक दिया। उसने दोनों पैरों से पत्नी का गला दबा दिया, जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी पति, ससुर और देवर घटनास्थल से फरार हो गए।

यह खबरें भी पढ़ें...

लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त : गोविंदपुरा तहसीलदार दिलीप कुमार चौरसिया की संपत्ति की जांच के दिए आदेश

पटवारी बोला PM के पास जाओ, बिना 20 हजार दिए नहीं होगा नामांतरण

मोबाइल में मिली विवाद की रिकार्डिंग

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर जांच पडताल की। पुलिस को तलाशी के दौरान घर से एक मोबाइल बरामद किया गया। इस मोबाइल में रात के समय पति-पत्नी के बीच हुए विवाद का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया था। पुलिस अब वीडियो के माध्यम से हत्या की पूरी सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने आरोपी पति सहित अन्य लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

यह खबरें भी पढ़ें...

युवा मोर्चा का माॅक पार्लियामेंट, सीएम मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सिखाएंगे राजनीति के गुर

जाति को लेकर टकराव: दांदरपुर में एंट्री से पहले बताओ जाति, यादव हो तो स्वागत नहीं तो वापस जाओ...

मायके पक्ष के लोगों ने किया थाने का घेराव

पड़ोसियों से घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के रिश्तेदारों ने इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मायके पक्ष के लोगों ने भिंड एसपी आफिस और उमरी थाने का घेराव कर आरोपियों को पकड़ने की मांग की। मृतक गोल्डी के पिता वीरबल जाटव, भाई जितेंद्र जाटव ने बताया कि दिन में लंबे समय से यह परिवार उनकी बहन को परेशान कर रहा था। उसका पति उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। परिजनों ने पूरे मामले की जांच कर आरोपियों को सजा दिलाने की मांग की।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • दिल्ली
  • पुलिस
  • हत्या
  • पति-पत्नी
  • पत्नी
  • मोबाइल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा