होटल में किसान का अर्धनग्न वीडियो बनाने वाली महिला और बैंककर्मी अरेस्ट
Sandeep Kumar | Published:
Woman banker arrested
मध्य प्रदेश के धार जिले में एक किसान को ब्लैकमेल किए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि, किसान को ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने बैंककर्मी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
मध्य प्रदेश के धार में एक किसान का अश्लील वीडियो बनाकर आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल किया है। आरोपियों ने वीडियो डिलीट करने के एवज में किसान से 90 लाख रुपए की डिमांड की गई। इतनी बड़ी रकम मांगने पर किसान की तबीयत बिगड़ गई। परिजन ने जब किसान से बातचीत की, तब ब्लैकमेल किए जाने का पूरा मामला सामने आया। इसके बाद किसान के परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने केस दर्ज कर बुधवार को पवन नायक नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। पवन नालछा का रहने वाला है और वह एक बैंक कर्मचारी है। पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया है।
किसान से रिश्वत लेते हुए पटवारी को ACB ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार
सादलपुर क्षेत्र निवासी किसान को फरवरी में होम लोन की जरूरत थी। तब बैंक कर्मचारी से किसान ने फोन पर बातचीत हुई। लोन दिलाने के नाम पर आरोपी ने किसान को पेट्रोल पंप के पास बने अपने ऑफिस पर बुलाया, जहां दोनों के बीच बातचीत हुई। पवन ने होन लोन फाइनेंस के जरिए 12 लाख 80 हजार रुपए का लोन भी दिलवा दिया। इसके बाद से ही पवन और किसान के बीच मिलना-जुलना होने लगा।
किसानों पर पराली जलाने का ठीकरा फोड़ना सही नहीं : भारतीय किसान संघ
बैंककर्मी ने आरोपी महिला को किसान का नंबर दिया और फोन पर बात करने के लिए कहा। इसके बाद से ही महिला और किसान के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। 18 अक्टूबर को पीड़ित किसान के भतीजे का एक्सीडेंट हो गया था, तब किसान गांव से धार आया।
महिला ने किसान को फोन करके धार के काश होटल में मिलने के लिए बुलाया। होटल रूम में महिला ने किसान का अर्धनग्न हालत में वीडियो बना लिया। किसान को इसकी भनक तक नहीं लगी। रूम का किराया भी किसान ने ही महिला को दिया था। इसके बाद महिला ने किसान को फोन कर बताया कि उसने एक वीडियो उसके वॉट्सऐप पर भेजा है। जब किसान ने वीडियो देखा तो उसमें महिला के साथ वो अर्धनग्न हालत में नजर आया। महिला ने वीडियो डिलीट करने के एवज में 90 लाख रुपए की मांग की। किसान ने इतनी बड़ी रकम नहीं होने की बात कही तो आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। तब किसान ने महिला और आरोपी को 5 से 6 लाख रुपए देने को कहा। हालांकि आरोपियों ने रुपए नहीं लिए।
किसान से रिश्वत लेते हुए पटवारी को ACB ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार
महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी बैंककर्मी पवन नायक और संगीता नाम की महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जिस फोन से वीडियो बनाया गया था, उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
आरोपियों ने ऐसे फंसाया किसान को
किसानों पर पराली जलाने का ठीकरा फोड़ना सही नहीं : भारतीय किसान संघ
बैंककर्मी ने महिला को दिया किसान का नंबर
किसान को होटल बुलाकर बनाया वीडियो
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
CGPSC New Rules: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, चयन सूची को लेकर बदला नियम, जानें क्या होगा असर
By Umeshwari Baghel
सफाईकर्मी भेजने के बजाय नकद पैसे का प्रलोभन, जयपुर नगर निगम के पार्षदों ने खोला मोर्चा, मेयर दफ्तर पर धरने की चेतावनी
By Jageshwar Prasad
राजस्थान में 9,321 करोड़ के सूखा राहत पैकेज के बीच नियमों का पेंच, सिर्फ 20% पशुपालकों को ही मिलेगा रियायती चारा
By Jageshwar Prasad
AI से बना डाला कलेक्टर का फर्जी आदेश, जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे आबकारी दफ्तर, जांच हुई तो खुल गई पोल
By Umeshwari Baghel
एमपी के ढाई लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, कोरोना में भी नहीं छोड़ा साथ, अब सरकार ने दिखाया बाहर का रास्ता!
By Aman Vaishnav
रायगढ़ में नहीं उतर सका भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का विमान, घने कोहरे ने बिगाड़ा दौरा कार्यक्रम
By Umeshwari Baghel
MPPSC ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी क्या ओबीसी को दे दिए 13 फीसदी पद, बड़ा विवाद
By Sanjay Gupta