मध्यप्रदेश की बेटी ने किया कमाल, जिस जगह शहीद हुए पति वहीं पत्नी ने ली पोस्टिंग

Dolly patil | Aug 15, 2024, 16:25 IST
Share
hdyf
hdyf

दीपक के शहीद होने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने विशेष परिस्थिति में अनुकंपा के आधार पर रेखा का चयन माध्यमिक शिक्षक के पद पर कर लिया था। लेकिन रेखा के मन में सिर्फ देशभक्ति का जज्बा था और वो सेना में शामिल होना चाहती थी।

उमरिया के रहने वाली बेटी रेखा सिंह ने सभी के लिए एकउदाहरण दिया है। रेखा ने अपने पति दीपक सिंह के शहीद हो जाने के बाद भारतीय सेना ज्वाइन कर ली है।

दीपक सिंह के शहीद होने के बाद रेखा ने दो बार एसएसबी की परीक्षा (ssb exam) दी और दूसरे प्रयास में संघ सैनिक कमीशन (union military commission) से 2023 में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित हो गई।

रेखा की भर्ती को लेकर खास बात ये है कि उन्होंने अपनी तैनाती उसी जगह कराई है, जहां उनके पति शहीद हुए थे। जानकारी के मुताबिक दीपक सिंह 2020 में गलवान घाटी में हुए भारत-चीन झड़प में शहीद हो गए थे।

रेखा पढ़ाई में थी अच्छी

रेखा शुरू से ही पढ़ाई में काफी अच्छी थीं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने भौतिकी में एमएससी (MSc in Physics) और बीएड की डिग्री (B.Ed degree) हासिल की है। इसी के साथ रेखा ने जवाहर नवोदय विद्यालय में अतिथि शिक्षिका के रूप में भी काम किया है।

कहां तैनात थे दीपक

आपको बता दें कि दीपक सिंह बिहार रेजिमेंट की 16वीं बटालियन में तैनात थे। उन्हें उनकी वीरता के लिए मरणोपरांत 2021 में वीर चक्र से भी सम्मानित किया गया है।

दीपक के शहीद होने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने विशेष परिस्थिति में अनुकंपा के आधार पर रेखा का चयन माध्यमिक शिक्षक के पद पर कर लिया था, लेकिन रेखा के मन में सिर्फ देशभक्ति का जज्बा था और वो सेना में शामिल होना चाहती थी।

gcfbh
gcfbh

इसके बाद रेखा ने दो बार एसएसबी की परीक्षा (ssb exam) दी और दूसरे प्रयास में संघ सैनिक कमीशन (union military commission) से 2023 में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित हो गई।

रेखा ने क्या कहा

रेखा के पिता शिवराज सिंह ने बताया कि 30 नवंबर 2019 को उन्होंने रेखा की शादी रीवा जिले के फरेंदा गांव निवासी दीपक सिंह से की थी तब दीपक सेना में नायक के पद पर तैनात थे। उनके मन में देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा था।

लेकिन शादी के 5 महीने बाद ही पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में 2020 में भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। दीपक सिंह भी 15 जून 2020 को शहीद हो गए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

dolly patil
dolly patil

Tags:
  • भारतीय सेना
  • शहीद दीपक सिंह
  • ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा