इंदौर में महिला वकील तिवारी के साथ मारपीट , क्लाइंट और उसके दोस्त ने पीटा

Marut raj | Jun 07, 2024, 16:43 IST
Share
Woman lawyer beat Indore mp द सूत्र
Woman lawyer beat Indore mp द सूत्र

क्लाइंट महिला वकील से अपना केस वापस लेना चाहते थे। इस पर वकील ने उनकी बकाया फीस का भुगतान करने की बात कही। इससे नाराज होकर क्लाइंट और उसके दोस्त ने मारपीट कर दी।

इंदौर के परदेशीपुरा में एक महिला वकील के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि केस वापस लेने को लेकर युवती और उसके दोस्त ने मारपीट की है। इस मामले में देर शाम महिला वकील ने थाने पहुंचकर मारपीट का केस दर्ज कराया है।

क्लाइंट केस वापस लेना चाहते थे

परदेशीपुरा पुलिस के अनुसार एडवोकेट पूजा तिवारी की शिकायत पर श्वेता, शिवानी और अंकित पर केस दर्ज किया गया है। गुरुवार को शिवानी की कोर्ट में तारीख थी। गुरुवार शाम करीब साढ़े आठ बजे पूजा तिवारी अपनी मां सुनीता के साथ जा रही थी।

इसी दौरान उनकी क्लाइंट शिवानी उसकी बहन श्वेता और उसके दोस्त अंकित ने कहा कि वह अपना केस दूसरे वकील से लड़वाना चाहते हैं। पूजा ने कहा कि आप फीस दे दो और एनओसी ले लो। फिर जिससे चाहो केस लड़ने का कह देना। इसके बाद श्वेता अमर्यादित भाषा का उपयोग करने लगी।

इस बात से रोका तो अंकित ने हाथ उठा दिया और धक्का मारकर गिरा दिया। तब आसपास के दुकानदारों ने उन्हें बचाया। बाद में वह धमकी देकर चले गए। पीड़ित वकील मामले में शिकायत लेकर थाने पहुंची।

150 ग्राम सोने के जेवर चोरी

इंदौर के सराफा बाजार में दो महिलाओं ने एक ज्वेलरी शॉप से सोने की लटकन से भरी थैली लेकर भाग गई। इसमें 150 ग्राम सोना रखा था। व्यापारी की शिकायत पर सराफा पुलिस ने गुरुवार देर रात अज्ञात महिलाओं पर चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से महिला की तलाश की जा रही है।

सराफा थाने से मिली जानकारी के मुताबिक मून पैलेस कॉलोनी में रहने वाले प्रदीप जैन ने बताया कि उनकी बड़ा सराफा इंदौर में मण्डोत ज्वेलर्स के नाम से शाॅप है। गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उनकी शॉप पर दो महिलाएं आई थी।

उन्होंने सोने की लटकन मांगी। एक लटकन पसंद आई तो उसमें कुछ सुधार करने के लिए कहा और एक हजार रुपए दे दिए। कहा कुछ देर में आकर लटकन ले जाएंगे। गुरुवार रात तक जब दोनों महिलाएं नहीं आईं तो जैन ने लटकन की थैली चैक की। उन्हें थैली नहीं मिली तो सीसीटीवी देखे। इसमें दोनों महिलाएं लटकन की थैली चुराती दिखाई दी। यह सीसीटीवी फुटेज जैन ने पुलिस को सौंपा है।

Tags:
  • इंदौर
  • महिला वकील के साथ मारपीट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा