खरगोन में महिला सरपंच के साथ मारपीट, अतिक्रमण हटवाने पहुंची थी, खड़ी-खड़ी देखती रही पुलिस

Rahul Garhwal | Jan 13, 2024, 24:00 IST
Share
खरगोन में महिला सरपंच के साथ मारपीट, अतिक्रमण हटवाने पहुंची थी, खड़ी-खड़ी देखती रही पुलिस
खरगोन में महिला सरपंच के साथ मारपीट, अतिक्रमण हटवाने पहुंची थी, खड़ी-खड़ी देखती रही पुलिस

खरगोन में महिला सरपंच के साथ अतिक्रमण हटवाने के दौरान मारपीट हुई। पुलिस खड़ी-खड़ी देखती रही।

KHARGONE. खरगोन में अतिक्रमण हटवाने के दौरान एक महिला सरपंच से मारपीट हुई। आरोपियों ने उस पर जमकर मुक्के बरसाए। इस दौरान पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन वो खड़ी-खड़ी देखती रही। एसपी से शिकायत के बाद FIR दर्ज की गई। मारपीट टांडा बरूड गांव में हुई। सरपंच ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अतिक्रमण हटवाने गई थीं सरपंच

महिला सरपंच रोशनी कुमरावत के मुताबिक एक व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था। सरपंच रोशनी कुमरावत उसे हटवाने के लिए पंचायत की टीम और पुलिस के साथ वहां पहुंचीं थीं। सुभाष कुमरावत, लोकेश और अंतिम ने सार्वजनिक गली में गेट लगाकर अतिक्रमण किया था। इसे हटाने के दौरान लोगों ने महिला सरपंच के साथ मारपीट शुरू कर दी। एक आदमी ने जान से मारने की धमकी दी।

महिला सरपंच का पुलिस पर आरोप

महिला सरपंच ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसे बचाया नहीं। आरोपी जब मारपीट कर रहे थे, तब उसे बचाने के लिए कोई नहीं आया। जब आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाना चाहा तो रिपोर्ट भी नहीं लिखी गई।

पुलिस की लापरवाही सामने आई तो होगा एक्शन

ASP तरुणेंद्र सिंह ने कहा कि महिला सरपंच की शिकायत पर उसका मेडिकल कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस की लापरवाही सामने आई तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:
  • Khargone female sarpanch
  • Khargone female sarpanch assault
  • Khargone encroachment action
  • female sarpanch Roshni Kumrawat
  • खरगोन महिला सरपंच
  • खरगोन महिला सरपंच मारपीट
  • खरगोन अतिक्रमण कार्रवाई
  • महिला सरपंच रोशनी कुमरावत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा