भोपाल में महिला कांग्रेस का नारी न्याय आंदोलन, बैरिकेड तोड़कर राजभवन की ओर दौड़ी कार्यकर्ता

कांग्रेस की महिला नेताओं ने भोपाल में नारी न्याय आंदोलन का दूसरा चरण शुरू किया। उन्होंने महिला अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई और महिला आरक्षण की मांग की।

Advertisment
author-image
Amresh Kushwaha
New Update
कांग्रेस का नारी न्याय आंदोलन
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

कांग्रेस की महिला नेताओं ने भोपाल में नारी न्याय आंदोलन ( Women Justice Movement ) का दूसरा चरण बुधवार, 28 अगस्त को शुरू किया। उन्होंने रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ता राजभवन की ओर बढ़ने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल को चक्कर आ गया। इस आंदोलन में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ( PCC Chief Jitu Patwari ) और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ( PC Sharma ) भी शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर कांग्रेस को अब पार्षद चुराने का भी डर, यहां भी डमी प्रत्याशी मैदान में उतारा

हर दिन बलात्कार की 17 घटनाएं : विभा पटेल

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ( Vibha Patel ) ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में महिला अत्याचार ( Women Harassment ) की घटनाएं सबसे ज्यादा हैं। प्रतिदिन बलात्कार की 17 घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए बने कानूनों को सख्ती से लागू करने की आवश्यकता है ताकि अपराधियों में खौफ हो। उन्होंने कई मुद्दों पर बात की, जिनमें आर्थिक, सामाजिक और यौन उत्पीड़न, महिला आरक्षण, जातिगत जनगणना, बेलगाम महंगाई, और स्वास्थ्य व्यवस्था शामिल हैं। उन्होंने यह भी मांग की कि लाड़ली बहनों की योजना से काटे गए नामों को वापस जोड़ा जाए।

ये खबर भी पढ़िए...Balodabazar Violence : जेल में ही रहेंगे कांग्रेस विधायक, कोर्ट ने सितंबर तक बढ़ाई रिमांड

महिला आरक्षण को लेकर किया प्रदर्शन

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने महिलाओं के लिए विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण ( Women Reservation ) की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर चला सकती हैं तो राज्य और देश भी चला सकती हैं।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने न्याय के लिए लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने महिलाओं को 33% आरक्षण देने की बात कही थी, अब लोकसभा में भी महिलाओं को 33% आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आज देश में किसी महिला को न्याय की सबसे ज्यादा जरूरत है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन को है।

ये खबर भी पढ़िए...अभय तिवारी बने कांग्रेस सोशल मीडिया के नेशनल को-ऑर्डिनेटर

29 जुलाई से शुरू हुआ था नारी न्याय आंदोलन

कांग्रेस पार्टी ( Congress Party ) आजादी के दौरान चलाए गए अगस्त क्रांति आंदोलन की तर्ज पर अगस्त महीने में लगातार आंदोलन और प्रदर्शन कर रही है। इसी के तहत नारी न्याय आंदोलन का पहला चरण 29 जुलाई 2024 को दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू किया गया था, और अब इसका दूसरा चरण भोपाल में शुरू हुआ है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

मध्य प्रदेश Madhya Pradesh नारी न्याय आंदोलन कांग्रेस पार्टी जीतू पटवारी विभा पटेल MP News MP News Update Vibha Patel Women Justice Movement Women Harassment महिला अत्याचार महिला आरक्षण पीसी शर्मा women reservation Jitu Patwari PC Sharma Congress Party