पुलिस कस्टडी में मौत : महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में उतारे कपड़े, न्याय के लिए किया प्रदर्शन

Shreya Nakade | Jul 17, 2024, 12:06 IST
Share
महिलाओं ने कपड़े उतार किया प्रदर्शन
महिलाओं ने कपड़े उतार किया प्रदर्शन

मध्‍य प्रदेश के गुना में अपनी बात रखने पारदी समाज की महिलाओं ने कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया। महिलाएं बीते दिनों पुलिस कस्टडी में युवक की मौत का विरोध कर रही थीं...

गुना में पुलिस कस्टडी में हुई पारदी युवक की मौत का मामला तूल पकड़ चुका है। पारदी समाज के लोग इस मामले में आरोप लगा रहे हैं कि युवक के साथ कस्टडी में मारपीट हुई, जिसके कारण उसकी मृत्यु हुई। इस घटना से गुस्साई महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने अपने कपड़े उतार कर प्रदर्शन किया।

कपड़े उतार प्रदर्शन

मृतक देवा पारदी की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद महिलाएं आक्रोषित हैं। जिस दिन युवक की मौत हुई उस दिन उसकी चाची और होने वाली पत्नी ने आत्मदाह की कोशिश की थी। इसके बाद अब समाज की अन्य महिलाएं भी प्रदर्शन करने उतर पड़ी।

महिलाओं ने कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह से मुलाकात की। इसके बाद कार्यालय से बाहर आकर कुछ महिलाएं कपड़े उतार प्रदर्शन करने लगीं। इसके बाद कलेक्टर ने फिर कुछ महिलाओं से मिलकर बात की।

हंगामे के दौरान पुलिसकर्मियों और महिलाओं में छीना झपटी भी हुई। कुछ महिलाओं की चूड़ियां टूटी। एक महिला के सिर पर चोट आई, जबकि टीआई दिलीप राजोरिया को भी खरोंच आई।

कलेक्ट्रेट कार्यालय में महिलाओं का प्रदर्शन-

महिलाओं का प्रदर्शन
महिलाओं का प्रदर्शन

महिलाओं ने की कलेक्टर से बातचीत-

कलेक्टर से बात
कलेक्टर से बात

लगाए मारपीट के आरोप

14 जुलाई को देवा पारदी नाम के युवक की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार अचानक युवक के सीने में दर्द हुआ जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। जबकि महिलाओं का मानना है कि युवक के साथ मारपीट हुई। पारदी समाज की महिलाएं पुलिस पर झूठ बोलने के आरोप लगा रही हैं और युवक के लिए न्याय मांग रही हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

लाड़ली बहना योजना में कांग्रेस से हुई गलती, दिग्विजय सिंह ने स्वीकारी हार की वजह

क्या है पूरा मामला ?

मध्य प्रदेश के गुना में शादी के दिन ही पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत हो गई थी। बीलाखेड़ी में रहने वाले युवक देवा पारदी की बारात जिस ट्रैक्टर में निकलने वाली थी, उसी ट्रैक्टर में पुलिस उसे उठा कर ले गई। मृतक देवा पारदी के साथ उसके चाचा गंगाराम पारदी को भी पुलिस गिरफ्तार करके ले गई थी। इन दोनों को पुलिस ने उमरी में डकैती करने के आरोपों में गिरफ्तार किया था। दोनों से गिरफ्तारी के बाद पूछताछ हुई। इस बीच दुल्हे देवा पारदी की अचानक मौत हो गई। उसे गुना जिला अस्पताल ले जाया गया जहां शव का पोस्टमार्टम हुआ।

मौत से पहले देवा पारदी की आखिरी सेल्फी-

देवा पारदी की मौत की होगी न्यायिक जांच : पारदियो के हमले से कई पुलिस  अधिकारी घायल, घायलों के नाम और फोटो जारी नहीं...
देवा पारदी की मौत की होगी न्यायिक जांच : पारदियो के हमले से कई पुलिस अधिकारी घायल, घायलों के नाम और फोटो जारी नहीं...

पढ़िए पूरी खबर...

जिस घर से निकलनी थी बारात, अब निकलेगी अर्थी, शादी के ही दिन पुलिस कस्टडी में हुई दूल्हे की मौत

दुल्हन ने की जान देने की कोशिश

शादी के ही दिन दूल्हे की मौत हो जाने के बाद पारदी समाज की महिलाओं ने खासा तमाशा किया। ये औरतें देवा की गिरफ्तारी के बाद ही पीछे-पीछे मिनी ट्रक में चौकी पहुंची। यहां देर रात उन्हें अस्पताल से देवा की मौत की जानकारी मिली।

अस्पताल पहुंचने पर दुल्हन ने आत्मदाह की कोशिश की। उसने अपने पूरे शहर में पेट्रोल डाला। हालांकि इस प्रयास में उसे बचा लिया गया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • गुना
  • प्रदर्शन
  • पुलिस कस्टडी
  • Half Naked
  • दूल्हे की मौत
  • महिलाओं ने कपड़े उतारे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई