भोपाल की मस्जिद में नमाज अदा करेंगी महिलाएं, 94 साल बाद मिली अनुमति

Dolly patil | Sept 01, 2024, 08:56 IST
Share
भोपाल में 94 साल बाद महिलाओं को मस्जिद में नमाज पढ़ने की अनुमति मिली है। ईदगाह स्थित नजमुल मस्जिद में 30 अगस्त को जुमे की नमाज के लिए करीब तीन दर्जन महिलाएं पहुंची थी।
भोपाल में 94 साल बाद महिलाओं को मस्जिद में नमाज पढ़ने की अनुमति मिली है। ईदगाह स्थित नजमुल मस्जिद में 30 अगस्त को जुमे की नमाज के लिए करीब तीन दर्जन महिलाएं पहुंची थी।

भोपाल में 94 साल बाद महिलाओं को मस्जिद में नमाज पढ़ने की अनुमति मिली है। ईदगाह स्थित नजमुल मस्जिद में 30 अगस्त को जुमे की नमाज के लिए करीब तीन दर्जन महिलाएं पहुंची थीं।

भोपाल में लगभग 94 साल बाद महिलाओं को मस्जिद में नमाज अदा करने की अनुमति दी गई है। इस पहल की शुरुआत ईदगाह स्थित नजमुल मस्जिद से हुई है, जहां 30 अगस्त को जुमे की नमाज अदा करने के लिए करीब तीन दर्जन महिलाएं पहुंचीं।

मस्जिद कमेटी ने महिलाओं के लिए खास इंतजाम किए हैं, जिसमें पर्दे की व्यवस्था और वुज़ू की सुविधा शामिल है। नजमुल मस्जिद की यह पहल पूरे हिंदुस्तान के लिए एक संदेश बनकर उभरी है।

पहले से चली आ रही है परंपरा

भोपाल की मस्जिदों में महिलाओं के नमाज पढ़ने की परंपरा 1819 से 1930 के बीच चार बेगमों के शासनकाल में प्रचलित थी। इस परंपरा की शुरुआत नवाब बेगम कुदसिया जहां ने जामा मस्जिद से की थी। हालांकि, 1930 में नवाब सुल्तान जहां बेगम के निधन के बाद सामाजिक बदलावों के चलते यह परंपरा समाप्त हो गई। अब नजमुल मस्जिद में इस परंपरा को पुनर्जीवित किया गया है, जिसमें रमजान के दौरान महिलाओं की तरावीह ( विशेष नमाज ) की भी तैयारी की जा रही है।

मस्जिद में नमाज अदा करेंगी महिलाएं
मस्जिद में नमाज अदा करेंगी महिलाएं


दूसरे शहरों में भी होगा लागू

नजमुल मस्जिद के पास स्थित कैंसर और टीबी अस्पतालों में मरीजों की देखभाल करने वाली महिलाओं की परेशानी को ध्यान में रखते हुए मस्जिद कमेटी ने यह व्यवस्था की है। इस पहल को महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है और इसे अन्य शहरों में भी लागू करने की जरूरत पर जोर दिया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • नजमुल मस्जिद
  • रमजान विशेष नमाज
  • मस्जिद में महिलाओं के लिए व्यवस्था
  • भोपाल की बेगमों का शासन
  • Begums of Bhopal
  • मुस्लिम महासभा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा