एमपी में महिला वोटर्स ने बीजेपी को बनाया 'लाड़ली', कांग्रेस की गारंटियों पर शिवराज की 'लाड़ली बहना' भारी

BP Shrivastava | Dec 01, 2023, 24:00 IST
Share
एमपी में महिला वोटर्स ने बीजेपी को बनाया 'लाड़ली', कांग्रेस की गारंटियों पर शिवराज की 'लाड़ली बहना' भारी
एमपी में महिला वोटर्स ने बीजेपी को बनाया 'लाड़ली', कांग्रेस की गारंटियों पर शिवराज की 'लाड़ली बहना' भारी

मध्य प्रदेश चुनाव के एग्जिट पोल में बीजेपी सत्ता बरकरार रखती नजर आ रही है। कांग्रेस की गारंटियों पर शिवराज की लाड़ली बहना भारी पड़ती दिख रही है। जानिए एग्जिट पोल के अनुमान।

BHOPAOL.मध्य प्रदेश के वास्तविक चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे, लेकिन पांच राज्यों में मतदान पूरा होने के साथ ही अब एग्जिट पोल के अनुमान आ गए हैं। एक न्यूज एजेंसी के एग्जिट पोल अगर असल नतीजों में बदलते हैं तो भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखती नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में बीजेपी को 140 से 162 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस को 68 से 90 सीटें मिल सकती हैं।

बीजेपी की जीत में महिला वोट सबसे बड़ा फैक्टर

बीजेपी की इस प्रचंड जीत के अनुमान में सबसे बड़ा फैक्टर महिला वोट है। इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी और कांग्रेस के बीच वोट शेयर के लिहाज से छह फीसदी का अंतर है। एग्जिट पोल में बीजेपी को 47 और कांग्रेस को 41 फीसदी वोट मिलने के अनुमान हैं। महिला वोट की बात करें तो बीजेपी, कांग्रेस पर 10 फीसदी की बड़ी बढ़त बनाती दिख रही है।

लाड़ली बहना योजना के कारण बीजेपी को बढ़त

एजेंसी के एग्जिट पोल के आंकड़ों की मानें तो महिला मतदाताओं के आधे यानी 50 फीसदी वोट बीजेपी को मिल रहे हैं। कांग्रेस को 40 फीसदी महिलाओं ने वोट किए हैं। आधी आबादी के कॉन्सेप्ट पर देखें तो बीजेपी और कांग्रेस के बीच 6 फीसदी वोट के अंतर में सैद्धांतिक रूप से 5 फीसदी का गैप केवल और केवल महिला मतदाताओं के बीच मिली लीड की वजह से है। महिला मतदाताओं के बीच बीजेपी की इस बढ़त के लिए शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना को क्रेडिट दिया जा रहा है।

लाड़ली बहनों की संख्या 1.31 करोड़ के पार

लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों की संख्या सूबे में एक करोड़ 31 लाख के पार पहुंच चुकी है। एग्जिट पोल के अनुमान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी लाड़ली बहना योजना का जिक्र किया। सीएम शिवराज ने कहा कि चुनाव को लेकर कहा जा रहा था कि कांटे की टक्कर है, कांटे की टक्कर है। अरे क्या कांटे की टक्कर है। लाड़ली बहनों ने सारा कांटा निकाल दिया।

हमारी रैलियों में बहनें अधिक आती थीं- शिवराज सिंह

सीएम शिवराज ने ये भी कहा कि हमारी रैलियों में पुरुषों से अधिक बहनें आती थीं। एजेंसी के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस के वादों और गारंटियों की बजाय ट्राइड, टेस्टेड और क्रेडिबल शिवराज सिंह चौहान पर भरोसे के पीछे लाड़ली बहना योजना बड़ा फैक्टर बनकर सामने आई है। इसकी वजह पिछले पांच महीने से इस योजना के लाभार्थियों के खाते में जा रहा पैसा भी है।

Tags:
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Assembly election results on December 3
  • exit poll estimates BJP to have majority
  • Ladli Brahmin became a boon for BJP
  • विधानसभा चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को
  • एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत का अनुमान
  • लाड़ली बहना बनी बीजेपी के लिए वरदान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा