आचार्यों ने एक साथ किया पाठ, गीता जयंती पर MP में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Raj Singh | Dec 11, 2024, 15:36 IST
Share
mp world record
mp world record

मध्य प्रदेश में गीता जयंती के मौके पर एक खास आयोजन हुआ, जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव की अगुवाई में भोपाल में सस्वर गीता पाठ ने नया कीर्तिमान स्थापित किया।

मध्य प्रदेश में गीता जयंती के मौके पर एक खास आयोजन हुआ, जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव की अगुवाई में भोपाल में सस्वर गीता पाठ ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। आचार्यों की सामूहिक साधना को "गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स" में स्थान मिला है, और मुख्यमंत्री ने इस सफलता का सर्टिफिकेट प्राप्त कर सभी को बधाई दी। इस मौके पर सीएम यादव ने कहा कि यह आयोजन हमारे धर्म और संस्कृति की समृद्ध परंपरा को दर्शाता है।

पांच हजार से अधिक आचार्यों ने किया पाठ

गीता जयंती महोत्सव के तहत बुधवार को लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में पांच हजार से अधिक आचार्यों ने गीता के तृतीय अध्याय 'कर्म योग' का सस्वर पाठ किया, और यह अनूठा प्रयास गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ। इस खास मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य गीता के संदेश को फैलाना और सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना है। इस खास मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि आज दुनिया के सबसे ज्यादा लोग श्रीमद्भगवद्गीता को पढ़ना चाहते हैं।
CM मोहन यादव ने 1.29 करोड़ लाड़लियों के खातों में ट्रांसफर की राशि

सीएम ने क्या कहा था?

सीएम यादव ने इस अवसर के एक दिन पहले कहा था कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से धन्य भूमि मध्यप्रदेश में गीता जयंती के पावन पर्व के अवसर पर गीता पाठ का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाए जाने का अनूठा पावन प्रयास किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव अंतर्गत 11 दिसंबर को लाल परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहली बार 5 हजार से अधिक आचार्यों द्वारा गीता के तृतीय अध्याय कर्म योग का सस्वर पाठ कर विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने की दावेदारी जताएंगे। अब यह रिकॉर्ड मध्य प्रदेश के नाम दर्ज हो गया है।

mp news bhopal
mp news bhopal

अब इन महिलाओं के खाते में नहीं आएगी लाड़ली बहना योजना की राशि

लाड़लियों के खातों में 1572.75 करोड़ रुपए ट्रांसफर

बता दें कि इस आयोजन में ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की बहनों और बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस बार मोहन सरकार ने लाड़ली बहना योजना की 19वीं किस्त जारी की। यह किस्त सीएम मोहन यादव ने राज्य की 1.29 करोड़ से अधिक लाड़लियों के खातों में 1572.75 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • लाड़ली बहना योजना
  • MP
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • CM डॉ. मोहन यादव
  • गीता जयंती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई