विश्व आदिवासी दिवस पर एमपी में सड़कों पर उतरा समाज, इंदौर से जबलपुर तक जमकर थिरके लोग

Sanjay Dhiman | Aug 09, 2026, 21:31 IST
Share
world-tribal-day-mp-rally
world-tribal-day-mp-rally

विश्व आदिवासी दिवस पर इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में आदिवासी समाज ने पारंपरिक वेशभूषा में विशाल रैलियां निकालीं। हजारों युवा शामिल हुए।

रविवार को विश्व आदिवासी दिवस पर मध्यप्रदेश के कई शहरों में बड़ी रैलियां निकलीं। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में आदिवासी समाज सड़कों पर उतरा। हजारों युवा पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ नृत्य किया गया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी भोपाल के सम्मेलन में हिस्सा लिया।

इंदौर में जुलूस का रूट

इंदौर में जुलूस सुबह छह बजे लालबाग परिसर से शुरू हुआ। इसके बाद यह कलेक्टोरेट चौराहा और पलसीकर चौराहा से होकर गुजरा। आगे सोनकर धर्मशाला, सिंधी कॉलोनी और टावर चौराहा से होते हुए भंवरकुआं चौराहे पहुंचा। अंत में जुलूस राजीव गांधी चौराहे पर जाकर समाप्त हुआ।

रैली में शामिल युवाओं के हाथों में झंडे और पारंपरिक वाद्ययंत्र थे। उरांव समाज के लोग धनुष-बाण लेकर नृत्य करते हुए चले। वनांचल के वाद्ययंत्रों की धुन पर युवक-युवतियां लोकगीत गाते नजर आए।

whatsapp-image-2026-08-09-at-73137-pm_1786284243-818012
whatsapp-image-2026-08-09-at-73137-pm_1786284243-818012

भोपाल में 22 संगठन शामिल

भोपाल में रैली माता मंदिर चौराहे से शुरू हुई। इसमें 22 से अधिक आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। ढोल-मांदल की थाप के साथ रैली दसहरा मैदान पहुंची। वहां विशाल आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया गया।

सम्मेलन में पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। रंग-बिरंगे परिधानों ने पूरे आयोजन को खास बना दिया। मंच से आदिवासी संस्कृति और गौरव का संदेश दिया गया।

whatsapp-image-2026-08-09-at-73136-pm_1786284251-788183
whatsapp-image-2026-08-09-at-73136-pm_1786284251-788183

सिंघार का बड़ा बयान

मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष उमंग सिंघार ने सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे नेता प्रतिपक्ष नहीं, बल्कि समाज के सदस्य के तौर पर आए हैं। सिंघार ने कहा कि प्रदेश में आदिवासी आबादी 22 प्रतिशत से अधिक है। उनके अनुसार, समाज को अब भी उसके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी पहचान मिटाने की कोशिशें हो रही हैं। सिंघार ने समाज से एकजुट होकर अपनी संस्कृति बचाने की अपील की।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को अंचल भर से आए उरांव एवं अन्य आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में धनुष-बाण के साथ नृत्य करते हुए चल समारोह निकाला। वनांचल के पारंपरिक वाद्ययंत्रों की सुरीली ध्वनि और लोकगीतों के बीच युवक-युवतियां उत्साह के साथ समारोह में शामिल हुए।

ग्वालियर में डीजे पर धनुष-संधान

ग्वालियर में चल समारोह फूलबाग मैदान से शुरू हुआ। यह रेलवे स्टेशन, गांधी रोड और थाटीपुर से होते हुए अजाक्स कार्यालय पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने समारोह का स्वागत किया।

आदिवासी युवाओं ने डीजे पर पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाए। साथ ही धनुष पर तीर संधान का प्रदर्शन भी किया गया। अजाक्स कार्यालय पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

समिति सचिव रामेश्वर राम पटेल ने बताया कि यह आयोजन दो संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। उन्होंने कहा कि यह दिन केवल उत्सव का नहीं, बल्कि संकल्प का दिन है।

158e7c4f-4d6a-4367-a21d-c0f9f8fc1c08_1786285005432-478200
158e7c4f-4d6a-4367-a21d-c0f9f8fc1c08_1786285005432-478200

जबलपुर में हुई देवस्थल पूजा

जबलपुर में सर्व जनजाति सेवा संघ ने धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। शुरुआत राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद रैली मदन महल किले तक पहुंची।

किला परिसर स्थित साजा वृक्ष के पास धर्मध्वजा फहराई गई। वहां बड़ा देव का गोंगो पाठ और विशेष पूजन हुआ। संघ ने साजा वृक्ष को आदिवासी समाज के लिए देवतुल्य बताया।

आयोजकों ने मांग रखी कि इस दिन को राष्ट्रीय पर्व की तरह अवकाश घोषित किया जाए। उन्होंने समाज से अपनी पहचान और संस्कृति बचाए रखने का आह्वान किया।

यह खबरें भी पढ़ें...

8वें वेतन आयोग की अगली बैठक का बजा बिगुल, जयपुर में सैलरी बढ़ोतरी पर होगी चर्चा

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, वनकर्मियों को गोली चलाने पर सीधे FIR से राहत

दतिया जीत के बाद कांग्रेस में लगेगा फिल्टर! 2028 से पहले कौन अपना, कौन ‘स्लीपर सेल’

MP का गजब सिस्टम! 4.5 किमी सड़क बनाई, 100 मीटर की पुलिया बनाना भूले अफसर

Tags:
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • इंदौर
  • भोपाल
  • जबलपुर
  • आदिवासी समाज
  • ग्वालियर
  • विश्व आदिवासी दिवस
  • आदिवासी विकास परिषद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा