इंजेक्शन लगाने के बाद गर्भवती और बच्चे की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम

Jitendra Shrivastava | Jun 07, 2024, 19:56 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

जबलपुर के कटंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक गर्भवती और उसके बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन देने के बाद गर्भवती की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।

नील तिवारी, JABALPUR. सरकारी अस्पतालों में व्याप्त अव्यवस्थाएं तो किसी से छिपी नहीं है, लेकिन जबलपुर के कटंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान हुई गर्भवती और बच्चे की मौत ने चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। इलाज के दौरान गर्भवती और उसके बच्चे की मौत होने के बाद परिजनों ने उनकी मौत का जिम्मेदार डॉक्टर को बताते हुए नागरिकों सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा किया और दमोह-जबलपुर रोड पर चक्काजाम कर दिया।

9 माह की गर्भवती थी मोहनी

कटंगी के प्रेम नगर मैं रहने वाली मोहिनी रैकवार की शादी लगभग 6 साल पहले सत्येंद्र के साथ हुई थी। मोहिनी 9 माह की गर्भवती थी और उसे प्रसव पीड़ा होने पर कटंगी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। मृतका के पति सुरेंद्र ने बताया कि अस्पताल में इलाज शुरू होने के बाद मोहनी ने बोलना बंद कर दिया था और कुछ ही देर बाद उन्हें डॉक्टर के द्वारा बताया गया कि उसकी हालत बिगड़ने लगी है और उसे मेडिकल रेफर कर दिया गया। मेडिकल में गर्भवती की मृत्यु होने के बाद उसका शव सड़क पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन किया।

गलत इंजेक्शन देने से हुई मौतः परिजन

परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन देने के कारण ही गर्भवती और उसके पेट में पल रहे बच्चे की मौत हुई है। इसके बाद परिजनों के साथ क्षेत्रीय नागरिकों ने मिलकर दमोह जबलपुर रोड को प्रदर्शन कर लगभग 2 घंटों के लिए जाम कर दिया। पुलिस को मामले को शांत करने घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया।

अचानक बीपी बढ़ने से बिगड़ी हालतः डॉ. विश्नोई

कटंगी स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर आदर्श विश्नोई ने बताया की महिला को गुरुवार के दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया था जहां पर शुक्रवार को उसका बीपी बढ़ गया। गर्भवती के ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए उसे दो इंजेक्शन दिए गए इसके बाद उन्हें झटका आया और वह बेहोश हो गई। गर्भवती की हालत बिगड़ने के कारण उन्हें मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

देखें वीडियो....

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जबलपुर
  • गर्भवती और बच्चे की मौत
  • दमोह-जबलपुर रोड पर चक्काजाम
  • कटंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा