यशवंत क्लब में मैनेजिंग कमेटी चुनाव की 1 साल पहले बिछी बिसात, विरोधियों के लिए टोनी, गोरानी ने चली चाल

Sanjay Gupta | Jul 05, 2025, 16:13 IST
Share
yashwant club indore
yashwant club indore

इंदौर के यशवंत क्लब में मैनेजिंग कमेटी चुनाव एक साल दूर है, लेकिन मौजूदा चेयरमैन टोनी सचदेवा और सचिव संजय गोरानी की टीम ने ऐसी बिसात बिछाई है कि विरोधी हैरान हैं।

इंदौर और मध्यप्रदेश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित क्लबों में शामिल यशवंत क्लब (YC) में वर्तमान चेयरमैन टोनी सचदेवा और सचिव संजय गोरानी की टीम ने चुनावी बिसात बिछा दी है। मैनेजिंग कमेटी के चुनाव जून 2026 में होना है, लेकिन अपने विरोधियों को मात देने के लिए अभी से वोटर्स बढ़ाने की रणनीति तैयार कर ली गई है। इसके तहत 29 जून रविवार को हुई एजीएम में एक बड़ा प्रस्ताव पास कराया गया।

टोनी-गोरानी टीम ने कर दिया यह खेल

यशवंत क्लब (Yashwant Club) की मैनेजिंग कमेटी ने 29 जून रविवार को वार्षिक साधारण सभा (AGM) बुलाई थी। इसमें एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा गया कि क्लब को कुल 100 नए सदस्य बनाने की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी थी। इन्हें चार साल में बनाना था।

अब तक 57 सदस्य बना लिए गए हैं। प्रस्ताव यह था कि बचे हुए 43 सदस्यों को दो साल में बनाने के बजाय, एक साथ इसी साल बना लिया जाए। यह प्रस्ताव एजीएम में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसका असर ये होगा कि अगले चुनाव से पहले क्लब में 100 नए सदस्य जुड़ जाएंगे।

कैसे विरोधी पैनल को देंगे पटखनी

यशवंत क्लब चुनाव में लगभग पांच हजार सदस्य होते हैं, जिनमें से 50% यानी लगभग ढाई हजार वोट पड़ते हैं। आमतौर पर हार-जीत का अंतर 100 से 300 वोटों के बीच ही रहता है। ऐसे में क्लब द्वारा बनाए गए ये 100 नए सदस्य उनके करीबी माने जाएंगे जो आगे जाकर उनकी पैनल को समर्थन देंगे। सदस्यता फार्म देने, प्राथमिकता तय करने और वोटिंग कमेटी की प्रक्रिया को लेकर पहले भी पारदर्शिता पर सवाल उठ चुके हैं। साथ ही, जो सदस्य बनते हैं वे अपने जीवनसाथी और बालिग बच्चों को भी सदस्य बनवा सकते हैं, जिससे यह संख्या और बढ़ सकती है।

इस खेल की क्यों थी जरूरत

टोनी सचदेवा और संजय गोरानी की पैनल लगातार दो बार से चुनाव जीत रही है। लेकिन क्लब संविधान के अनुसार अब दोनों को पद छोड़ना होगा। ऐसे में उनकी जगह पैनल से नए उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे। दूसरी ओर विरोधी पैनल, खासकर पूर्व चेयरमैन पम्मी छाबड़ा, वापसी की तैयारी में हैं।

जून 2024 के चुनाव में ज्यादा मुकाबला नहीं हुआ और कई निर्विरोध चुने गए। लेकिन 2026 में तस्वीर बदल सकती है। तीसरा पैनल भी मैदान में आ सकता है। इसलिए टोनी-गोरानी पैनल ने अभी से अपनी स्थिति मजबूत करने यह रणनीतिक चाल चली है।

यह भी पढ़ें...इंदौर में यशवंत क्लब की चर्चित सदस्य खुशी कूलवाल के सुसाइड केस की फाइल फिर खुली, नेता, अधिकारी बेचैन

कुल 110 दावेदारों में से केवल 43 को मिलेगी सदस्यता

क्लब में सदस्यता के लिए 185 फार्म भरे गए थे। इनके नाम अगस्त 2024 में प्रकाशित हुए। पहले चरण में 75 आवेदकों को इंटरव्यू के लिए चुना गया। इसके बाद 50 सदस्यीय वोटिंग कमेटी ने इन पर मतदान किया और 33 वोट कटऑफ रखा गया।

हालांकि, क्लब को 50 सदस्य ही बनाने थे लेकिन कटऑफ पर 7 आवेदक आए, इसलिए सभी को सदस्य बना लिया गया। क्लब द्वारा 100 सदस्य बनाने की स्वीकृति है, तो अब केवल 43 और को सदस्यता दी जाएगी। पहले दौर में कटऑफ नहीं पाने वाले 18 आवेदक अब सदस्यता की दौड़ से बाहर हो गए हैं।

yaswant club 3
yaswant club 3


yaswant club video
yaswant club video


yaswant club
yaswant club


कौन हैं 110 में प्रमुख दावेदार

बाकी बचे 110 दावेदारों में बिल्डर विवेक दम्मानी, सीए यश खंडेलवाल, नीलेश काबरा, गौरव मेहता, आकाश शुक्ला, आकाश चेलावत, गौरव चावला, रौनक दमानी, कबीर चुग, अमरिंदर घुम्मन, अजय मिश्रा, हर्षित चुग, संजय दासौद सहित कई अन्य नाम हैं।

यह भी पढ़ें...यशवंत क्लब मेंबर खुशी कूलवाल, सीनियर IAS, राहुल पाटवाला, नाना पटवारी कैसे आपस में हुए लिंक

ये 18 दावेदार अब दौड़ से बाहर

जो दावेदार पहले चरण की वोटिंग में 33 कटऑफ वोट नहीं ला सके, वे अब बाहर हो चुके हैं। इनमें सागर शुक्ला, नरेश विजयवर्गीय, योशिता मलूचंदानी, यशवंत यादव, अमन शर्मा, हरपाल सिंह भाटिया, अरुण बंसल, जया चुग, हरीश फतेहचंदानी, सुनील कपूर, गुरमीत सिंह भाटिया, प्रशांत अग्रवाल, सूरज बगानी, तरुण गुप्ता, टीना जैन और रविंद्र सिंह छाबड़ा शामिल हैं।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

इंदौर यशवंत क्लब | इंदौर यशवंत क्लब मामला | यशवंत क्लब न्यूज | यशवंत क्लब चेयरमैन | यशवंत क्लब सचिव संजय गोरानी | Indore News | MP News

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • इंदौर यशवंत क्लब मामला
  • इंदौर यशवंत क्लब
  • यशवंत क्लब सचिव संजय गोरानी
  • यशवंत क्लब
  • यशवंत क्लब न्यूज
  • यशवंत क्लब चेयरमैन
  • टोनी सचदेवा
  • संजय गोरानी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज