यशवंत क्लब के सचिव गोरानी के 420 के आरोपी भाई नरेंद्र को कोर्ट से जमानत, सदस्य बनाने 5 साल पुराने प्रस्ताव पर संविधान ही बदल डाला
Pratibha Rana | Nov 03, 2023, 24:00 IST
यशवंत क्लब के सचिव गोरानी के 420 के आरोपी भाई नरेंद्र को कोर्ट से जमानत, सदस्य बनाने 5 साल पुराने प्रस्ताव पर संविधान ही बदल डाला
इंदौर के यशवंत क्लब के सचिव संजय गोरानी के भाई और क्लब सदस्य नरेंद्र गोरानी को गुरूवार को करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में दर्ज हुए 420 के केस में फिलहाल कोर्ट से जमानत मिल गई है।
संजय गुप्ता@ INDORE.
सचिव ने इस तरह किया भाई को सदस्य बनाने का खेल
- साल 2018 में क्लब की मैनेजिंग कमेटी जिसमें चेयरमैन टोनी सचदेवा और सचिव संदीप पारिख व अन्य पदाधिकारी थे, एक फरवरी 2018 को ईओजीएम (एक्स्ट्रा आर्डिनरी जनरल मीटिंग) का एजेंडा जारी किया और कहा गया कि जो 18 से 25 उम्र में सदस्य नहीं बन पाए, इस उम्र को अधिकतम 45 साल कर दिया जाए।
- लेकिन जब 26 फरवरी 2018 को एजेंडा आया तो इस प्रस्ताव को बदल कर नो एज लिमिट कर दिया गया, यानि अब क्लब सदस्य की कोई भी उम्र वाली संतान चाहे वह 45 साल से अधिक उम्र का भी हो सदस्य बन सकता है।
- क्लब के सदस्य अनिल पटवा, मनजीत द्वारा इसे कोर्ट में चैलेंज किया गया, इसमें अलग-अलग आधार थे। कहा गया कि ईओजीएम का एजेंडा बदला ही नहीं जा सकता था। ऐसे में यह बैठक के प्रस्ताव अवैध है।
- कोर्ट ने स्टे लगा दिया। इस बीच नई मैनेजिंग कमेटी पम्मी छाबड़ा के चेयरमैन वाली आ गई, स्टे अटका रहा।
- जून 2022 में नई कमेटी चेयरमैन टोनी सचदेवा और सचिव संजय गोरानी की आई। आते ही वकील बदले गए और कोर्ट से स्टे हटवाया गया। हालांकि केस अभी चल ही रहा है। फिर एजीएम या ईओजीएम में नया प्रस्ताव लाए बिना नवंबर 2022 में गोरानी ने फर्म्स एंड सोसायटी इंदौर को साल 2018 में पास नो एज लिमिट वाला एजेंडा भेज दिया और संविधान में संशोधन करने का आवेदन दिया, फीस भर दी।
- जनवरी 2023 में यह संविधान संशोधन साल 2018 फरवरी में पास प्रस्ताव के आधार पर पांच साल बाद हो गया। इस दौरान बीच में क्लब में कोई नया प्रस्ताव पास नहीं हुआ। अब नए संविधान संशोधन के बाद क्लब सदस्य की संतान बिना किसी एज बार के अब कभी भी संतान बन सकती है।
क्यों किया गोरानी ने ऐसा?
भाई के लाखों रुपए भी बचा लिए
अपराधियों को सदस्यता नहीं तो फिर भाई, मोनू, भ्रष्टाचार आरोपी चंद्रावत सदस्य कैसे?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari