योग विथ मेयर में उमड़ी भीड़, ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले योग में भी इंदौर रच रहा इतिहास

Sanjay Gupta | Jun 21, 2025, 10:33 IST
Share
indore yog day
indore yog day

इंदौर में योग दिवस पर महापौर भार्गव के आयोजन ‘योग विथ मेयर’ में हजारों लोग शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री सिंधिया और विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अदा शर्मा, विशेष बच्चे और महिला शस्त्र प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहे।

इंदौर में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया है। योग विथ मेयर में उमड़ी भीड़ ने लोगों को चौंका दिया। हजारों की संख्या में गोपुर चौराहे पर पहुंचे। यह महापौर पुष्यमित्र भार्गव के गृह निवास का वार्ड एरिया है। इसके पहले राजबाड़ा पर भी शासकीय आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय थे।

yoga indore
yoga indore

सिंधिया बोले योग में भी इंदौर रच रहा इतिहास

सिंधिया ने कहा कि योग में भी इंदौर इतिहास रच रहा है। उन्होंने योग का महत्व बताने के साथ कहा कि सभी को एक-एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। पेड़ ऑक्सीजन देता है जो मानव जीवन के लिए अहम है। वहीं मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि योग हमारी परंपरा है। यह ऋषियों का महाप्रताप है। पीएम नरेंद्र मोदी भी कहते हैं सारा विश्व एक परिवार है। योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है।
yoga indore  mayor
yoga indore mayor

यह भी पढ़ें...International Yoga Day : PM मोदी ने विशाखापट्टनम तो CM मोहन यादव ने भोपाल में किया योग

फिल्म अभिनेत्री भी रहीं उपस्थित

महापौर भार्गव द्वारा कराए गए योग विथ मेयर आयोजन में गोपुर चौराहे पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री अदा शर्मा की उपस्थिति, विशेष बच्चों द्वारा योग प्रस्तुति, तथा नारी शक्तियों का शस्त्र चालन रहा। इस मौके पर बीजेपी के राघवेंद्र गौतम, सिंधिया, विजयवर्गीय, महापौर भार्गव मौजूद रहे।

yoga indore ada sharma
yoga indore ada sharma

कार्यक्रम में विधायक मधु वर्मा, गोलु शुक्ला, पूर्व विधायक जीतू जिराती, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, के साथ ही एमआईसी मेंबर बबलू शर्मा, अश्विनी शुक्ल, कमल वाघेला, मनीष शर्मा, आरोग्य भारती की टीम, योग मित्र अभियान के 85 वार्डो से आए योग प्रशिक्षक एवं हजारों की संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें...योग-संगीत से मिलती है चिंता और अवसाद से लड़ने की क्षमता

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

इंदौर पुष्यमित्र भार्गव | MP News | Indore

Tags:
  • MP News
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • इंदौर
  • Indore
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • इंदौर पुष्यमित्र भार्गव
  • योग दिवस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती