International Yoga Day : PM मोदी ने विशाखापट्टनम तो CM मोहन यादव ने भोपाल में किया योग

Amresh Kushwaha | Jun 21, 2025, 08:04 IST
Share
international-yoga-day
international-yoga-day

मध्‍य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी जिलों में खास आयोजन हो रहा है। वहीं पीएम मोदी ने विशाखापट्टनम में तो सीएम मोहन यादव भोपाल में योग किया।

हर वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस बार देश भर में भव्य तरीके से योग दिवस मनाया जा रहा है। देश व राज्य के लगभग सभी जिलों में थीम आधारित योग कार्यक्रम आयोजित किए गए है। इस बार एक धरती, एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम पर मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने विशाखापट्टनम में तो सीएम मोहन यादव भोपाल में योग किया।

ये खबर भी पढ़िए...योग-संगीत से मिलती है चिंता और अवसाद से लड़ने की क्षमता

पीएम विशाखापट्टनम में कर रहे योग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में योग से जुड़े से कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। यहां उन्होंने हजारों लोगों के सामने योग के महत्व को उजागर किया। पीएम मोदी ने कहा कि योग केवल शरीर के लिए नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि योग को केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि जीवनशैली के रूप में अपनाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में योग का आयोजन, सिंधिया के आने से राजबाड़ा पर ध्यान, महापौर ने अदाकारा को बुलाया

सीएम मोहन यादव भोपाल में कर रहे योग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के अटल पथ पर योग कर रहे हैं। उनके साथ सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश प्रसारित किया जा रहा है। पहली बार कुष्ठ रोगियों को भी योग कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

गांधी नगर कुष्ठ आश्रम में विशेष आयोजन

यहां योग गुरु कृष्णा मिश्रा ने कुष्ठ रोगियों के साथ योग कराया और रोग से मुक्ति में योग की भूमिका पर संवाद भी हुआ। दिव्यांगजनों के लिए विशेष योग अभ्यास और ध्यान सत्र भी हुआ।

ये खबर भी पढ़िए...योगिनी एकादशी 2025 के खास दिन पर जानें पूजा का मुहूर्त और दान की महत्व

मानव संग्रहालय में 45 मिनट का योग सत्र

इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय में महापौर मालती राय, एनडीआरएफ, एसएसबी जवानों और ओलंपियन गरिमा चौधरी सहित कई हस्तियों की उपस्थिति रही।

आंचलिक विज्ञान केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम

यहां 'योग दिवस का एक दशक' विषय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें कॉमन योग प्रोटोकॉल, प्रश्नोत्तरी और पीएम का संदेश शामिल रहा।

इंदौर में सिंधिया और विजयवर्गीय ने दिया संदेश

इंदौर के राजवाड़ा में आयोजित योग कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शामिल हुए। सिंधिया ने एक-एक पौधा लगाने की अपील की और योग को ऐतिहासिक बताया। विजयवर्गीय ने कहा कि योग हमारे ऋषि-मुनियों का महा प्रसाद है।

सतना में बारिश के चलते कार्यक्रम में बदलाव

यहां जिला स्तरीय कार्यक्रम बारिश के कारण मैदान से हॉल में स्थानांतरित करना पड़ा। मंत्री प्रतिमा बागरी ने योग की महत्ता बताते हुए कहा कि यह स्फूर्ति और मन की शांति देता है।

बैतूल में तीन दिवसीय योग शिविर का समापन

यहां माचना घाट पर पतंजलि योग समिति द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसका समापन योग दिवस पर हुआ।

मुरैना में मंत्री और अधिकारी एक मंच पर

यहां योग कार्यक्रम में मंत्री एदल सिंह कंषाना, कलेक्टर, महापौर सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्यमंत्री का भाषण कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।

ग्वालियर में किले पर ऐतिहासिक आयोजन

ग्वालियर दुर्ग पर राजा मानसिंह महल के समीप जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंत्री नारायण सिंह कुशवाह मुख्य अतिथि रहे। सभी पंचायतों और निकायों में भी सामूहिक योग कार्यक्रम हुए।

रायसेन में सांची में पर्यटन स्थली पर योग

सांची स्तूप परिसर में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी और अन्य अधिकारियों ने योग किया। यह स्थल विश्व धरोहर में शामिल है, जिससे संदेश गया कि योग का रिश्ता विरासत से भी जुड़ा है।

बालाघाट में सांसद से लेकर एसपी तक शामिल

सांदीपनी सीएम राइस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद भारती पारधी, कलेक्टर, जिला पंचायत अध्यक्ष और एसपी आदित्य तिवारी सहित कई अधिकारी शामिल हुए।

नर्मदापुरम में पौधारोपण के बाद योग

यहां जिला स्तरीय कार्यक्रम नर्मदा कॉलेज के खेल प्रशाल में हुआ। पहले पौधारोपण फिर योग कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंत्री राव उदयप्रताप सिंह, सांसद माया नारोलिया और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

मध्य प्रदेश | CM डॉ. मोहन यादव | CM मोहन यादव | एमपी सीएम मोहन यादव



Tags:
  • पीएम मोदी
  • नरेंद्र मोदी
  • भोपाल
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • मोदी
  • 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
  • योग दिवस
  • CM मोहन यादव
  • एमपी सीएम मोहन यादव
  • CM डॉ. मोहन यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं