उग्रवाद और भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, योगी बोले- इन्होंने पढ़ाया अकबर महान, हमारे लिए तो शिवाजी-महाराणा प्रताप महान

Jitendra Shrivastava | Nov 07, 2023, 24:00 IST
Share
उग्रवाद और भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, योगी बोले- इन्होंने पढ़ाया अकबर महान, हमारे लिए तो शिवाजी-महाराणा प्रताप महान
उग्रवाद और भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, योगी बोले- इन्होंने पढ़ाया अकबर महान, हमारे लिए तो शिवाजी-महाराणा प्रताप महान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 7 नवंबर जनसभा के दौरान कहा कि कांग्रेस का नाम ही समस्या है।

BHOPAL. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 7 नवंबर जनसभा के दौरान कहा कि कांग्रेस का नाम ही समस्या है। देश में नक्सलवाद, उग्रवाद और भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है। देश के बच्चों को कांग्रेस अकबर महान पढ़ाती है, बीजेपी छत्रपति शिवाजी और महाराणा प्रताप को महान पढ़ाती है। कांग्रेस के लिए भारत का इतिहास नेहरू से प्रारंभ होता है। कांग्रेस के नेता खुद को एक्सीडेंटल कहते हैं। एक्सीडेंट हुआ और कांग्रेसी पैदा हो गए।

पीएम मोदी 142 करोड़ जनता को एक परिवार मानते हैं

देवास-शाजापुर में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत की 142 करोड़ जनता को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एक परिवार मानते हैं। काशी विश्वनाथ में जाइए तो नई काशी का दर्शन होता है। केदारपुरी जाइए तो भगवान केदारनाथ का भव्य दर्शन होता है। उज्जैन में महाकाल महालोक आने पर आपको एक नई अनुभूति होती है। अब तो अयोध्यापुरी भी तैयार हो चुकी है। आने वाली 22 जनवरी को भगवान रामलला अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। कांग्रेस तो वह पार्टी है, जिसने भगवान राम और श्रीकृष्ण के अस्तित्व को भी नकार दिया था। योगी आदित्यनाथ ने शाजापुर जिले के शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा इंदर सिंह परमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। योगी ने कालापीपल, खातेगांव और सोनकच्छ में भी जनसभाओं को संबोधित किया।

राम मंदिर का समाधान 500 वर्षों के बाद बीजेपी ने ही किया

शुजालपुर में जनसभा के दौरान सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए हमारे पूर्वजों ने संघर्ष किया है। 500 वर्षों के विवाद का समाधान भी बीजेपी की डबल इंजन की सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हुआ है। भारत की जनता को गुलामी की दृष्टि से देखने वाली कांग्रेस पार्टी फिर से भारत को गुलामी की ओर ले जाना चाहती है। वहीं बीजेपी भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की परंपरा को आगे ले जाने का कार्य कर रही है। राम मंदिर के लिए बलिदान हुआ था। भारत के लोगों ने राम मंदिर के लिए बलिदान दिया, साधना की। आज वह मनोकामना पूरी होते देख रहे हैं।

श्रीराम-श्रीकृष्ण की परंपरा को बढ़ाने डबल इंजन की सरकार चाहिए

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए भारत का इतिहास केवल नेहरू से प्रारंभ होता है। वे अबकर को महान पढ़ाते हैं, भाजपा छत्रपति शिवाजी और महाराणा प्रताप महान पढ़ाती है। देश में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की परंपरा को आगे ले जाने के लिए देश में डबल इंजन की सरकार चाहिए। पहले उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान और बिहार बीमारू राज्यों की श्रेणी में आते थे। मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कार्य करते हुए बीमारू राज्य से बाहर अग्रणी राज्यों की पंक्ति में खड़ा है। उत्तर प्रदेश ने भी जाति-पांति से ऊपर उठकर मतदान किया और बीजेपी की सरकार बनाई, वहां की भी स्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है। लेकिन राजस्थान और बिहार अभी भी बीमारू राज्यों में शामिल है।

कोरोना काल में अपने साथ छोड़ गए जब मोदी खड़े थे

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने करोड़ों शौचालय बनवाकर व सफाई अभियान चलाकर एक क्रांति लाई है। उज्ज्वला योजना को लागू करके घरेलू महिलाओं के आंसू पोछने का कार्य किया है। कोरोना संकटकाल में जब अपने साथ छोड़ रहे थे, तब मोदी जी ने देश की गरीब जनता को मुफ्त में प्रति व्यक्ति पांच किलो राशन दिया। दुनिया की उच्च कोटी की दो वेक्सीन का निर्माण कराकर देश की जनता को मुफ्त में कोरोना के टीके लगवाए। उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि एक तरफ बीजेपी सरकार में शिक्षा व संस्कार मिलते हैं, दूसरी तरफ शराब और बर्बादी और भ्रष्टाचार।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • CM Yogi's meeting in Madhya Pradesh
  • Congress is responsible for increasing extremism and corruption in the country
  • they taught Akbar the great
  • we taught Shivaji
  • मप्र में सीएम योगी की सभा
  • देश में उग्रवाद-भ्रष्टाचार बढ़ाने कांग्रेस जिम्मेदार
  • इन्होंने पढ़ाया अकबर महान हमने पढ़ाया शिवाजी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं