युवक की पिटाई, कमलनाथ बोले- ये बीजेपी की आदिवासी विरोधी मानसिकता है

Jitendra Shrivastava | Feb 11, 2024, 22:55 IST
Share
tribal Youth beaten
बैतूल में आदिवासी युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया कि जो शख्स युवक की पिटाई कर रहा है वो सत्ताधारी पक्ष की विचारधारा का है। मप्र देश में पहले ही आदिवासियों पर अत्याचार में नंबर वन है और ऐसी घटनाएं बताती है कि बीजेपी सरकार की मानसिकता आदिवासी विरोधी है। क्राइम

BHOPAL. मध्य प्रदेश के बैतूल में एक आदिवासी युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है। इस घटना के बाद कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ये घटना बताती है कि बीजेपी सरकार की मानसिकता आदिवासी विरोधी है। वीडियो में एक युवक पीड़ित शख्स के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। साथ ही उसे मुर्गा बनाकर उसके मुंह पर जूता भी मार रहा है। यह घटना उस दिन हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाबुआ जिले में आयोजित जनजातीय सम्मेलन में शामिल होने आए थे।

आदिवासी की पिटाई पर जीतू ने भी किया पोस्ट

युवक से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार को घेरा है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने इस पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं कमलनाथ ने भी सीएम डॉ. मोहन यादव से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

पीसीसी चीफ पटवारी ने एक्स पर पोस्ट किया

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि एक ओर पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण में आदिवासियों के उत्थान/सम्मान का झूठ बोला जा रहा था। दूसरी तरफ बैतूल में आदिवासी भाई राज उईके पर अत्याचार करते बजरंग दल समर्थक। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रधानमंत्री जी तो चले गए। लेकिन, अब आप अपनी आंखों से बीजेपी के आदिवासी सम्मान का सच देखिए। जुल्म इतना भी मत कीजिए कि न्याय से विश्वास ही उठ जाए। तत्काल जांच करवा कर कार्रवाई कीजिए।

Tags:
  • कमलनाथ
  • आदिवासी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा