PSC से नतीजे जल्द देने जैसी मांगों के साथ युवाओं का महाआंदोलन का नारा
Sanjay Gupta | Dec 10, 2024, 12:59 IST
psc
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) की विविध भर्तियों में चल रही कोर्टबाजी, केस के चलते कई मामले फंसे हुए हैं। इन सभी से युवा उम्मीदवार हताश होने लगे हैं।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) की विविध भर्तियों में चल रही कोर्टबाजी, केस के चलते कई मामले फंसे हुए हैं। इन सभी से युवा उम्मीदवार हताश होने लगे हैं। एक बार फिर से युवा आंदोलन की बात कर रहे हैं और विविध मांगों को लेकर 18 दिसंबर को पीएससी को ज्ञापन देने की बात कह रहे हैं। युवाओं द्वारा नारा दिया गया है- आयोग चलो, आयोग चलो...
MPPSC 2024 Pre | 9 सवालों को लेकर लगी है याचिका, डबल बेंच क्या देगी आदेश ?
![mppsc]()
![protest]()
MPPSC 2024 Pre | 9 सवालों को लेकर लगी है याचिका, डबल बेंच क्या देगी आदेश ?
thesootr links
ये है प्रमुख मांगें
पीएससी मेन्स की कॉपियां दिखाई जाएं और मार्कशीट जारी हो। साल 2025 की राज्य सेवा परीक्षा के लिए कम से कम 700 पद आएं। मेंस 2023 का रिजल्ट जारी हो। पीएससी प्री के पेपर बनाने में गलतियां न हो।
किस पीएससी परीक्षा में कितने पद जारी हुए और कब?
mppsc
क्यों उठी यह मांगें?
- पीएससी ने साल 2019 के बाद से मेंस की कॉपियां उम्मीदवारों को नहीं दिखाई है। साल 2019 के साथ ही 2020, 2021 की अंतिम भर्ती पूरी हो चुकी है, 2022 से इंटरव्यू चल रहे हैं। इससे उम्मीदवारों का नुकसान यह हो रहा है कि उन्हें अपनी गलतियां ही पता नहीं चल रही है कि किन कारण से मेंस में सफल नहीं हो रहे हैं। वहीं सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें किसी भी कोर्ट केस से रोक नहीं लगाई गई है। यह आयोग का अपने स्तर पर लिया गया फैसला है कि वह कॉपियां नहीं दिखाएंगे। साल 2019, 2020, 2021 तीन मेंस की ही बात कर लें तो कम से कम 25 हजार अभ्यर्थी हैं, जो कॉपियां देखना चाहते हैं। वहीं पीएससी केवल अंक उन्हीं के बता रहा, जो फाइनल चयनित हुए हैं, बाकी किसी के अंक नहीं बताए गए हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को यह भी नहीं पता कि वह कितने अंक से चूक रह हैं। यह सभी विवाद 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण और फिर हाईकोर्ट स्टे के बाद आए 87-13 फीसदी फार्मूले के बाद उठा।
- साल 2025 की राज्य सेवा 16 फरवरी को कराने की बात आयोग कह चुका है। इसके लिए दिसंबर माह में ही नोटिफिकेशन आ जाएगा। लेकिन साल 2024 में केवल 110 पद थे। इसके चलते सबसे कम 1.89 लाख उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा। वहीं केवल 2019 की 571 पद और 2022 के 457 पद छोड़ दें तो 2023 में 229 पद, 2021 में 290 पद और 2020 में 261 पद मात्र आए थे।
- मेंस 2023 मार्च 2024 में हो चुकी थी, तभी से इसका रिजल्ट रुका हुआ है। इसकी प्री के दो सवालों को लेकर विवाद है। सिंगल बेंच में उम्मीदवारों के हक में फैसला आया। हालांकि, इसके बाद आयोग रिट अपील में चला गया और इसके बाद से ही रिजल्ट रुका हुआ है। उधर, हाईकोर्ट में एजी बार-बार कह रहे हैं कि हम रिजल्ट घोषित करने जा रहे हैं लेकिन आयोग की ओर से अभी इसमें रिजल्ट को लेकर कोई स्थिति साफ नहीं हुई है। इसमें अब 11 दिसंबर को फिर सुनवाई है। सभी की नजरें इसी बात पर है कि रिजल्ट जारी होगा या नहीं।
- पीएससी प्री के प्रश्नपत्रों के सवालों पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। हर प्री के सवालों की आंसर की पर केस लग रहे हैं। साल 2023 में तो दो सवालों को हाईकोर्ट ने गलत ही बता दिया। ऐसे में मांग यही है कि प्री के प्रश्नपत्र सही बनाएं और आंसर की भी सही जारी हो, जिससे विवाद नहीं हो।
महाआंदोलन की तैयारी
protest
MPPSC 2024 Pre | 9 सवालों को लेकर लगी है याचिका, डबल बेंच क्या देगी आदेश ?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava