दुष्कर्म के बाद युवती ने किया सुसाइड, परिजन का प्रदर्शन, घर पर बुलडोजर चलाने की मांग

Sandeep Kumar | Mar 19, 2025, 19:10 IST
Share
yuvati-dushkarm-suicide
yuvati-dushkarm-suicide

विदिशा जिले के उमरछा गांव में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रेप की घटना बाद युवती ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद परिजनों ने चक्काजाम करके आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर दी है...

अविनाश@ विदिशा. जिले के कुरवाई के उमरछा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवती ने दुष्कर्म के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना उस समय घटी जब पीड़िता के परिवार के सदस्य खेतों में काम कर रहे थे। आरोपी युवक मुबारक खां ने युवती को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया और बाद में युवती ने आत्महत्या कर ली।

9015c261-cf6
9015c261-cf6

घर में घुसकर किया दुष्कर्म

परिजनों के अनुसार, मुबारक खां ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म किया, जब उसके परिवार के लोग खेतों में काम कर रहे थे। युवती ने इस घटना की शिकायत थाने में भी दर्ज कराई थी, लेकिन इससे पहले कि कोई ठोस कदम उठाया जाता, पीड़िता ने खुदकुशी करके अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवती की आत्महत्या के बाद पूरे गांव को शोक की लहर है।

ये खबर भी पढ़िए... कांग्रेस नेता रेप के आरोप में गिरफ्तार, इंस्टा पर हुई थी दोस्ती

बुलडोजर एक्शन की मांग

घटना के बाद, परिजनों ने गुस्से में आकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया और आरोपी युवक के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। उनका कहना है कि इस घटना के बाद आरोपी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच कर रही है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़िए... नर्सिंग कॉलेज को मान्यता देने की फाइल करें पेश, वरना कुलगुरु और काउंसिल अध्यक्ष को पेश होने के आदेश

पुलिस की कार्रवाई और जांच

पुलिस ने आरोपी मुबारक खां के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवती ने आत्महत्या क्यों की। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं और जो भी वैधानिक कार्यवाही होगी, वह की जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए... मासूम की रेप और हत्या के दोषी को फांसी, मददगार मां-बहन को 2-2 साल की कैद

ये खबर भी पढ़िए...कोर्ट में आधी रात को सुनवाई : इस अनोखे मामले में जज ने रात 3 बजे सुनाया फैसला

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • विदिशा न्यूज
  • युवती से दुष्कर्म
  • पुलिस कार्रवाई
  • rape
  • बुलडोजर
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • hindi news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग