योग दिवस : मध्‍यप्रदेश में छाया शून्‍य , दिन सबसे लंबा और रात सबसे छोटी अवधि की होगी

Deeksha Nandini Mehra | Jun 20, 2024, 16:10 IST
Share
mp news
योग दिवस

21 जून की रात की शुरूआत भी बेहद खास होगी। पश्चिम में सूर्य के ढ़लते ही पूर्वी आकाश में पूनम का चंद्रमा उदित होगा। इसे स्‍ट्राबेरी मून नाम दिया गया है क्योंकि ....।

International Yoga Day 2024 : पृथ्‍वी के 16 देश, भारत के 8 राज्‍यों सहित मध्‍यप्रदेश के 14 जिलों से होकर उत्तरी गोलार्द्ध में खींची गई कर्क रेखा पर शुक्रवार 21 जून को साल की खास खगोलीय घटना दिखने जा रही है। 21 जून 2024 को कर्क रेखा पर पहुंचकर सूर्य अपनी उत्‍तरायण यात्रा पूरी करने जा रहा है। इसके बाद यह अपनी वापस दक्षिणायन यात्रा आरंभ करेगा। इस खगोलीय घटना के कारण उत्तरी गोलार्द्ध के नगरों में दिन सबसे लंबा और रात सबसे छोटी अवधि की होगी। इस घटना को समर सोलेस्टिस कहते हैं ।

नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया किकर्क रेखा पर स्थित नगरों में सूर्य के लंबवत होने के कारण किसी भी वस्‍तु की छाया दोपहर में उसके आधार के नीचे बनेगी। इससे लगेगा कि छाया गायब हो गई। कर्क रेखा के नगरों के लिये 21 जून शून्‍य छाया दिवस होगा। खगोलीय उत्‍तरायण के अंतिम पड़ाव पर पहुंचने की इस घटना को अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

21 जून की रात की शुरूआत भी बेहद खास होगी। पश्चिम में सूर्य के ढ़लते ही पूर्वी आकाश में पूनम का चंद्रमा उदित होगा। इसे स्‍ट्राबेरी मून नाम दिया गया है जो कि पश्चिमी देशों में इस समय पकने वाली जंगली स्‍ट्राबेरी के कारण रखा गया है। लगभग हर 20 साल में स्‍ट्राबेरी मून और समर सोलिस्‍टस की घटना एक साथ होती है, तो तैयार हो जाइए सबसे लंबे अवधि के दिन और स्‍ट्राबेरी मून वाली रात में कुछ अच्‍छा करने के लिये ।

कर्क रेखा पर स्थित भारत के राज्‍य


गुजरात, राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश ,छत्‍तीसगढ़, झारखंड,पश्चिमी बंगाल , त्रिपुरा और मिजोरम

कर्क रेखा पर स्थित मध्‍यप्रदेश के जिले - रतलाम, उज्जैन, आगरमालवा , सीहोर, भोपाल, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, कटनी, जबलपुर, उमरिया और शहडोल

21 जून को दिन की अवधि


  • भोपाल में दिन की अवधि 13 घंटे 34 मिनिट और 01 सेकंड होगी ।
  • नर्मदापुरम में दिन की अवधि 13 घंटे 31 मिनिट और 53 सेकंड होगी ।
  • रायसेन में दिन की अवधि 13 घंटे 34 मिनिट और 19 सेकंड होगी ।
  • उज्‍जैन में दिन की अवधि 13 घंटे 34 मिनिट और 42 सेकंड होगी ।
  • बैतूल में दिन की अवधि 13 घंटे 28 मिनिट और 22 सेकंड होगी ।
  • जयपुर में दिन की अवधि 13 घंटे 50 मिनिट और 07 सेकंड होगी ।
  • पटना में दिन की अवधि 13 घंटे 44 मिनिट और 14 सेकंड होगी ।
  • जोधपुर में दिन की अवधि 13 घंटे 47 मिनिट और 20 सेकंड होगी ।
  • छिंदवाड़ा में दिन की अवधि 13 घंटे 28 मिनिट और 57 सेकंड होगी ।
  • हरदा में दिन की अवधि 13 घंटे 30 मिनिट और 08 सेकंड होगी ।
  • बांसवाड़ा में आज दिन की अवधि 13 घंटे 35 मिनिट और 16 सेकंड होगी ।
  • जबलपुर में दिन की अवधि 13 घंटे 33 मिनिट और 40 सेकंड होगी ।
  • इंदौर में दिन की अवधि 13 घंटे 31 मिनिट और 44 सेकंड होगी ।
  • विदिशा में दिन की अवधि 13 घंटे 35 मिनिट और 08 सेकंड होगी ।
  • सीहोर में दिन की अवधि 13 घंटे 33 मिनिट और 47 सेकंड होगी ।
  • दिल्‍ली में दिन की अवधि 13 घंटे 58 मिनिट और 01 सेकंड होगी ।

मध्‍य प्रदेश में शून्‍य छाया

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

मध्‍यप्रदेश में शून्‍य छाया दिवस | सूर्य का कर्क रेखा योग | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 मध्‍यप्रदेश में शून्‍य छाया दिवस

Tags:
  • International Yoga Day 2024
  • सूर्य का कर्क रेखा योग
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज