एमपी की 'मोहन सरकार' में नगरीय विकास का बजट जीरो, 26 विभागों की खर्च लिमिट तय, महिला बाल विकास की लाड़ली योजना का जिक्र नहीं

BP Shrivastava | Jan 22, 2024, 12:01 IST
Share
एमपी की 'मोहन सरकार' में नगरीय विकास का बजट जीरो, 26 विभागों की खर्च लिमिट तय, महिला बाल विकास की लाड़ली योजना का जिक्र नहीं
एमपी की 'मोहन सरकार' में नगरीय विकास का बजट जीरो, 26 विभागों की खर्च लिमिट तय, महिला बाल विकास की लाड़ली योजना का जिक्र नहीं

मध्यप्रदेश की मोहन सरकार के वित्त विभाग ने प्रदेश के 26 विभागों के तीन माह के खर्चों के लिए नए सिरे से बजट सीमा तय की है। शनिवार, 20 जनवरी को अवकाश के बाद भी वित्त विभाग आदेश जारी किया है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश की मोहन सरकार के वित्त विभाग ने प्रदेश के 26 विभागों के तीन माह के खर्चों के लिए नए सिरे से बजट सीमा तय की है। शनिवार, 20 जनवरी को अवकाश के बाद भी वित्त विभाग आदेश जारी किया है। जिसमें इन 26 विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों को मासिक व्यय सीमा तय कर उसके आधार पर ही भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। इनमें 8 विभागों के लिए तो यह सीमा तय की गई है कि वे सिर्फ पीआईयू के द्वारा बनाए जाने वाले भवनों का पेमेंट ही कर सकेंगे। इन विभागों के लिए जनवरी, फरवरी और मार्च में खर्च किए जाने वाले बजट की राशि भी घोषित कर दी गई।

PWD और सिंचाई विभाग के लिए सबसे ज्यादा बजट

इससे पहले से ही सरकार वित्तीय संकट के चलते 38 विभागों को वित्त विभाग की परमिशन के बिना भुगतान करने पर रोक लगा चुकी है। अब नए आदेश में 26 विभागों की लिमिट तय की गई है। इसे भी सरकार के वित्तीय मैनेजमेंट से जोड़कर देखा जा रहा है। इसमें सबसे अधिक 2055 करोड़ रुपए लोक निर्माण विभाग (PWD) और 1255 करोड़ रुपए जल संसाधन विभाग के लिए तय किए गए हैं।

latter 22 jan 24 1.jpg
latter 22 jan 24 1.jpg

Latter 22 jan 2.jpg
Latter 22 jan 2.jpg

नगरीय निकायों की स्थिति सबसे खराब

सबसे खराब स्थिति तो नगरीय निकायों के मामले में है। नगरीय विकास के लिए तीन माह में व्यय सीमा जीरो रखी गई है। इसके चलते शहरी इलाकों में सड़कों और अन्य अधोसंरचना के काम पर असर पड़ना तय है। इसी तरह पर्यटन और पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के लिए भी तीन माह में पूंजीगत मद में व्यय सीमा जीरो रखी गई है। पूंजीगत व्यय वह राशि है जिसका उपयोग व्यवसाय लंबी अवधि की संपत्ति खरीदने, बनाए रखने या बढ़ाने के लिए करते हैं।

8 विभाग सिर्फ PIU के पेमेंट के लिए खर्च कर सकेंगे राशि

वित्त विभाग द्वारा जारी बजट के मुताबिक कई विभागों को सिर्फ पीआईयू (प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट) के पेमेंट के लिए ही राशि जारी की गई है। इनमें स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा, हेल्थ, तकनीकी शिक्षा-कौशल विकास और रोजगार विभाग, उच्च शिक्षा, राजस्व और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग शामिल हैं। पीआईयू द्वारा इन विभागों के अधोसंरचना के काम किए जा रहे हैं। इसमें अस्पताल, लैब, प्रशिक्षण स्थल, छात्रावास, स्कूल आदि भवनों का निर्माण शामिल है।

Tags:
  • Three months budget released in MP
  • Finance Department released budget in MP
  • Budget of urban body of MP is zero
  • MP Finance Department gave budget orders
  • Budget of PWD and Irrigation Department is highest in MP
  • एमपी में तीन माह का बजट जारी
  • एमपी में वित्त विभाग ने जारी किया बजट
  • एमपी के नगरीय निकाय का बजट जीरो
  • एमपी वित्त विभाग ने बजट आदेश दिए
  • एमपी में PWD और सिंचाई विभाग का बजट सबसे ज्यादा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा