आर्मी अफसर से 31 लाख की ठगी का मामला, जोमेटो बॉय बनकर पहुंची पुलिस, फिर हुआ ये कमाल
Rohit Sahu | Apr 27, 2025, 15:04 IST
zomato mp police
ग्वालियर के आर्मी अफसर से 31 लाख की ठगी करने वाले सागर कौरव को साइबर सेल ने जोमेटो डिलीवरी बॉय बनकर इंदौर से गिरफ्तार किया। मास्टरमाइंड ने क्राइम सीरियल्स से ठगी का आइडिया लिया था।
ग्वालियर के एक आर्मी ऑफिसर से 31 लाख रुपए की ठगी करने वाले ठग सागर कौरव को राज्य साइबर जोन ग्वालियर की टीम ने इंदौर से गिरफ्तार किया। सागर कौरव पिछले पांच महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन साइबर सेल की टीम ने उसे पकड़ने के लिए जोमेटो डिलीवरी बॉय बनकर उसकी रेकी की।
बीएससी साइंस से हैं ग्रेजुएट सागर कौरव, जो पहले खुद को सागर राठौर बताता था, भिंड के दबोह का रहने वाला है। वह और उसकी गैंग ने इंदौर में कॉल सेंटर चला रखा था। सागर ने पुलिस को बताया कि उसने क्राइम सीरियल्स देखकर ठगी के इस रैकेट का आइडिया लिया था। उसकी गैंग के पांच सदस्य- रोहित जादौन, ऋषभ ओझा, दीपक शर्मा, ऋषभ शर्मा और अरुण शर्मा- भी इंदौर और भिंड से हैं।
साइबर सेल की टीम ने सागर कौरव की गिरफ्तारी के लिए पांच महीने तक लगातार उसे ट्रैक किया। जब पुलिस को यह सूचना मिली कि सागर इंदौर में छिपा हुआ है, तो इंदौर पहुंचकर पुलिस ने उसे जोमेटो डिलीवरी बॉय (zomato) बनकर ट्रैक किया और तीन दिन बाद उसे गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें...कर्नाटक में साइबर ठगी: बुजुर्ग दंपती को अरेस्ट कर 50 लाख ठगे, सुसाइड नोट में सामने आया सच
पुलिस अब सागर कौरव से पूछताछ कर रही है। सागर के खिलाफ ग्वालियर में यह पहला मामला था, लेकिन उसकी गैंग के अन्य ठगी रैकेट की जानकारी भी मिल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि उसकी गिरफ्तारी से और ठगों का भी पता चलेगा और अन्य राज्यों में चल रहे ठगी के रैकेट्स का खुलासा होगा।
यह भी पढ़ें...साइबर ठगी का नया तरीका: जीआइएफ फाइल्स से फोन हैक और वॉलेट होंगे खाली
thesootr links
आर्मी अफसर से 31 लाख की ठगी
ग्वालियर के मुरार कैंट निवासी आर्मी ऑफिसर को अक्टूबर 2023 में एक कॉल आया था, जिसमें ठग ने खुद को शेयर मार्केट रिसर्चर बताकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। इस लालच में फंसकर आर्मी ऑफिसर ने धीरे-धीरे 31 लाख रुपए निवेश कर दिए। बाद में जब उसने मुनाफा निकालने की कोशिश की, तो पैसे नहीं निकले। उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने राज्य साइबर सेल में शिकायत की।
क्राइम सीरियल्स देखकर मिला ठगी का आइडिया
ठगी की टाइमलाइन
- अक्टूबर 2023: ग्वालियर के आर्मी ऑफिसर को ठगों का कॉल आया।
- 25 अक्टूबर 2023: आर्मी ऑफिसर ने पहला एक लाख रुपए का ट्रांजैक्शन किया।
- अक्टूबर 2023 से फरवरी 2024: कुल 31 लाख रुपए की ठगी की गई।
- 28 फरवरी 2024: आर्मी ऑफिसर को ठगी का एहसास हुआ।
- 1 मार्च 2024: राज्य साइबर सेल जोन में ठगी की शिकायत की गई।
- 25 नवंबर 2024: ग्वालियर पुलिस ने इंदौर से पांच आरोपियों को पकड़ा।
- 26 अप्रैल 2025: मास्टरमाइंड सागर कौरव को इंदौर से गिरफ्तार किया गया।
जोमेटो डिलीवरी बॉय बनी पुलिस
यह भी पढ़ें...कर्नाटक में साइबर ठगी: बुजुर्ग दंपती को अरेस्ट कर 50 लाख ठगे, सुसाइड नोट में सामने आया सच
अन्य राज्यों में चल रहे ठगी के रैकेट्स का खुलासा होगा
यह भी पढ़ें...साइबर ठगी का नया तरीका: जीआइएफ फाइल्स से फोन हैक और वॉलेट होंगे खाली
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA