प्रियंका के खिलाफ धार्मिक भावनाओं के आधार पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, नेता प्रतिपक्ष ने चुनाव आयुक्त को सौंपा परिवाद
Pratibha Rana | Oct 22, 2023, 24:00 IST
प्रियंका के खिलाफ धार्मिक भावनाओं के आधार पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, नेता प्रतिपक्ष ने चुनाव आयुक्त को सौंपा परिवाद
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ यहां मुख्य चुनाव आयुक्त को परिवाद पेश किया गया है। कांग्रेस नेता के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की गई है।
मनीष गोधा@ JAIPUR.
नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के नेतृत्व में बीजेपी नेताओं ने प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त को परिवाद पेश कर कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा द्वारा सिकराय (दौसा) सभा में धार्मिक भावनाओं के आधार पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ दुभार्वना से झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रियंका गांधी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की मांग की है।
BJP नेता ने चुनाव आयुक्त से प्रियंका के खिलाफ की शिकायत
नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने अपने परिवाद में चुनाव आयोग से मांग की है कि प्रियंका वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ सभा में देवनारायण के मंदिर में 21 रुपए चढ़ाने का झूठ फैलाया है, जबकि पीएम मोदी ने आस्था अनुसार अपनी जेब से नकद राशि मंदिर के दानपात्र में डाली थी। प्रियंका वाड्रा का यह काम आचार संहिता के निर्देशों का गंभीर उल्लंघन है। उनका कथन धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। प्रियंका गांधी ने अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर समाज में धार्मिक उन्माद फैलाने और मतदाताओं को प्रभावित करने की बदनीयती से यह बयान दिया है।

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj