राजस्थान में चला 'मोदी मैजिक', नहीं चला गहलोत का जादू, ऊंट ने ली बीजेपी की ओर करवट

BP Shrivastava | Dec 03, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान में चला 'मोदी मैजिक', नहीं चला गहलोत का जादू, ऊंट ने ली बीजेपी की ओर करवट
राजस्थान में चला 'मोदी मैजिक', नहीं चला गहलोत का जादू, ऊंट ने ली बीजेपी की ओर करवट

राजस्थान में एक बार फिर सरकारों को लेकर चला आ रहा पुराना रिवाज बरकरार सा लग रहा है। प्रदेश में बिना किसी सीएम चेहरे के बीजेपी सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है।

JAIPUR. राजस्थान में एक बार फिर सरकारों को लेकर चला आ रहा पुराना रिवाज बरकरार सा लग रहा है। प्रदेश में बिना किसी सीएम चेहरे के बीजेपी सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। यहां सीएम अशोक गहलोत का जादू नहीं चल सका है, जबकि 'मोदी मैजिक' असर देखने को मिल रहा है। राजस्थान में रविवार, 3 दिसंबर दोपहर 12 बजे तक के रुझान के अनुसार बीजेपी 114, कांग्रेस 70 और अन्य 14 सीटों पर आगे चल रही है।

199 सीटों पर हुए चुनाव

राजस्थान में 200 सीटों में से 199 सीटों पर चुनाव हुआ और मतगणना भी 199 सीटों की हो रही है। श्रीगंगापुर जिले की श्रीकरणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह के निधन के कारण चुनाव स्थगित हुआ है। प्रदेश में बीजेपी ने सभी 199 सीटों पर चुनाव लड़ा है, जबकि कांग्रेस ने 198 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। भरतपुर सीट पर कांग्रेस ने राष्ट्रीय लोकदल से गठबंधन किया है।

कांग्रेस को पिछले चुनाव में मिली थीं 107 सीटें

प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस को बहुमत मिला था और कांग्रेस को 107 सीटें मिली थीं, जबकि बीजेपी 70 सीटें लेकर पिछड़ गई थी। निर्दलीयों ने 13 सीटें जीती थीं अन्य के खाते में 8 सीटें गई थीं। दो सीटें रिक्त रही थीं। अशोक गहलोत सीएम बने थे।

राजस्थान में रिवाज बरकरार

राजस्थान में 1993 से एक-एक टर्म ( पांच-पांच साल) की बीजेपी और कांग्रेस सरकार का रिवाज बरकरार है। पिछले 30 साल में 1993, 2003, 2013 और 2018 के अब 2023 में बीजेपी ने बहुमत हासिल किया और सरकार बनाई। इसके अलावा 1998, 2008 और 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • Rajasthan Assembly Result
  • राजस्थान विधानसभा रिजल्ट
  • Assembly Election Vote Counting
  • BJP towards majority in Rajasthan
  • Congress lagging behind
  • विधानसभा चुनाव मतगणना
  • राजस्थान में बीजेपी बहुमत की ओर
  • कांग्रेस पिछड़ी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा