राजस्थान विधानसभा में कम हुई महिला विधायकों की संख्या, जानें किस पार्टी की कितनी महिलाओं की मिली जीत

Vikram Jain | Dec 04, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान विधानसभा में कम हुई महिला विधायकों की संख्या, जानें किस पार्टी की कितनी महिलाओं की मिली जीत
राजस्थान विधानसभा में कम हुई महिला विधायकों की संख्या, जानें किस पार्टी की कितनी महिलाओं की मिली जीत

राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार 20 महिला प्रत्याशियों की जीत हुई है। इनमें दो निर्दलीय भी शामिल

JAIPUR. राजस्थान की जनता ने हर पांच सत्ता बदलने का रिवाज कायम रखते हुए इस बीजेपी को जनादेश दिया है। प्रदेश में बीजेपी की शानदार जीत के साथ कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 200 में से 199 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने 115 सीट जीत कर राजस्थान में कमल खिला दिया है। वहीं कांग्रेस को 69 सीटों सिमट गई। इस चुनाव में 179 सीटों पर पुरुष प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की हैं। वहीं 20 महिलाएं विधायक बनने में सफल हो पाई हैं। खास बात यह है कि राजस्थान विधानसभा में इस बार पहले की तुलना में कम महिला विधायक पहुंची हैं।

घट गई महिला विधायकों की संख्या

चुनाव का परिणाम भले चौंकाने वाला रहा हो लेकिन इस बार कम महिलाएं ही जीत सकी हैं। राजस्थान में अब तक सर्वाधिक 28 महिला विधायक का रिकार्ड रहा है। लेकिन इस बार महिला विधायकों की संख्या बहुत कम देखने मिली। पिछले बीस सालों में सबसे कम महिलाएं विधायक बन कर विधानसभा पहुंची हैं। राजस्थान में 16वीं विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या घटकर 20 रह गई है जो पहले 24 थी। इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों की नौ-नौ महिला प्रत्याशी जीती हैं। इसके अलावा दो निर्दलीय ने भी सदन में जगह बनाई है।

इन महिलाओं ने खिलाया कमल...

इस चुनाव में बीजेपी की 9 महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की हैं। सांसद राजकुमारी दीया कुमारी भी अब MLA बन विधानसभा पहुंची हैं। दीया कुमारी ने विद्याधर नगर सीट से कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल को बड़े अंतर से शिकस्थ दी है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालरापाटन सीट से जीत गई हैं। इसी के साथ अनिता भदेल (अजमेर दक्षिण), मंजू बाघमार (जायल), शोभा चौहान (सोजत), दीप्ति किरण माहेश्वरी (राजसमंद), कल्पना देवी (लाडपुरा), सिद्धि कुमारी (बीकानेर पूर्व), नौक्षम चौधरी (कामां) की जीती हैं।

कांग्रेस की 9 महिला प्रत्याशियों की जीत

इस विधानसभा चुनाव में हार के साथ कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई। कांग्रेस से जीतीं नौ महिला प्रत्याशियों में शिमला देवी (अनूपगढ़), सुशीला डूडी (नोखा), रीटा चौधरी (मंडावा), शिखा मील बराला (चौमूं), शोभारानी कुशवाह (धौलपुर), अनिता जाटव (हिंडौन), इंद्रा (बामनवास), गीता बरवार (भोपालगढ़), रमिला खड़िया (कुशलगढ़) शामिल हैं। इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल करने वाली अन्य दो महिला विधायक रितु बनावत (बयाना) और प्रियंका चौधरी (बाड़मेर) हैं।

WhatsApp Image 2023-12-04 at 22.53.47.jpeg
WhatsApp Image 2023-12-04 at 22.53.47.jpeg


50 में से 20 महिलाओं की जीत

बीजेपी ने 199 सीटों में से 115 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत पाया है। वहीं कांग्रेस 69 सीट पर जीत दर्ज करने में सफल हो पाई। वहीं 15 सीटें अन्य के खाते में गई है। इस चुनाव में राजस्थान में नई पार्टी भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने शानदार एंट्री करते हुए 3 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं 2 सीटों पर बहुजन समाज पार्टी, 1 पर राष्ट्रीय लोक दल, 1 पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं। वहीं 8 निर्दलीय जीतकर विधायक बनने में सफल हुए हैं। विजेता प्रत्याशियों में 20 महिलाएं भी शामिल हैं।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 50 महिला उम्मीदवार मैदान में थीं, जिनमें बीजेपी से 20 और कांग्रेस से 28 और दो निर्दलीय शामिल हैं। इस चुनाव में बीजेपी से 9 और कांग्रेस 9 महिला प्रत्याशियों की जीत हुई है। 2 महिलाएं निर्दलीय जीत कर विधानसभा पहुंचने में सफल हुई है। इस चुनाव में 30 महिला प्रत्याशियों का हार का सामना करना पड़ा है। अगर बात 2018 के विधानसभा चुनाव की करें तो 2018 के चुनाव में बीजेपी ने 23 और कांग्रेस ने 27 महिला कैंडिडेट को मैदान में उतारा था। इस चुनाव में कांग्रेस की 12, बीजेपी की 10 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) की एक और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। साल 2008 और 2013 में लगातार राजस्थान में 28-28 महिला विधायक चुनी गई थी।

Tags:
  • Jaipur News
  • जयपुर न्यूज
  • Rajasthan Election Result
  • राजस्थान चुनाव रिजल्ट
  • victory of 20 women candidates in Rajasthan
  • big victory of MP Diya Kumari
  • number of women MLAs decreased
  • राजस्थान में 20 महिला प्रत्याशियों की जीत
  • सांसद दीया कुमारी की बड़ी जीत
  • महिला विधायकों की संख्या घटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा