एक लाख रुपए की रिश्वत लेते बीडीओ गिरफ्तार, एसीबी ने ऐसे पकड़ा रंगे हाथ

Purshottam Kumar Joshi | Feb 24, 2026, 16:58 IST
Share
acb action
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के सवाई माधोपुर में एसीबी टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी ने ब्लॉक विकास अधिकारी जगदीश मीणा को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी टीम सवाईमाधोपुर के सरकारी आवास और कोटा में ठिकानों पर सर्च कर रही है।

News in Short

  • सवाई माधोपुर में एसीबी ने ब्लॉक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
  • एसीबी ने सोमवार को गंगापुर सिटी में भी 25 हजार रुपये रिश्वत लेते बीसीएमएचओ बत्तीलाल मीणा को पकड़ा।
  • आरोपी ने बीपीएम की नौकरी कार्यमुक्त न करने और यात्रा भत्ते पास करने के बदले रिश्वत की मांग की थी।
  • एसीबी ने आरोपी के सरकारी और निजी आवास पर छापेमारी की और दस्तावेजों की जांच की।
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की कड़ी कार्रवाई जारी, मामले की जांच चल रही है।

News in detail

राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने दो दिन लगातार दो बड़ी कार्रवाई की। मंगलवार को सवाई माधोपुर में एसीबी की जयपुर नगर-प्रथम इकाई ने ब्लॉक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वहीं बीते दिन सोमवार को एसीबी ने गंगापुर सिटी में 25 हजार रुपये रिश्वत लेते बीसीएमएचओ बत्तीलाल मीणा को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार चल रही एसीबी की मुहिम का हिस्सा है।

शिकायत के आधार पर की गई कार्रवाई

एसीबी को एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें बताया गया था कि ब्लॉक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा परिवादी और उनके दो साथियों से एक-एक लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। इसके बदले वह उनके बीपीएम की नौकरी को कार्यमुक्त नहीं करने और लंबित यात्रा भत्तों को पास करने का आश्वासन दे रहे थे। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया और ट्रेप कार्यवाही करते हुए उन्हें रंगे हाथ पकड़ा।

एसीबी की जांच और कार्रवाई

एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि एसीबी नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई को शिकायत मिली थी। आरोपी ब्लॉक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा यात्रा भत्ता सहित अन्य बिलों को पास करने के लिए रिश्वत में एक-एक लाख रुपए की डिमांड कर रहा था।

परिवादी और उसके दो साथियों को उनकी बीपीएम की नौकरी से कार्यमुक्त नहीं करने और पेण्डिग यात्रा भत्ता व अन्य बिलों को पास करने के लिए रिश्वत मांग रहा था। आरोपी जगदीश प्रसाद मीणा को ब्लॉक विकास अधिकारी पंचायत समिति सवाईमाधोपुर सहित जिला परियोजना प्रबन्धक का अतिरिक्त प्रभार था।

भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

यह घटना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि सवाई माधोपुर जिले में भ्रष्टाचार का खेल खुलकर चल रहा है। सोमवार को बीसीएमएचओ की गिरफ्तारी के बावजूद अधिकारियों ने किसी भी प्रकार का भय नहीं महसूस किया और मंगलवार को भी ब्लॉक विकास अधिकारी ने रिश्वत ली। यह दोनों घटनाएं दर्शाती हैं कि शासन-प्रशासन में भ्रष्टाचार किस हद तक फैल चुका है।

होली पर मिलेगी ट्रेनों में वोटिंग से राहत, राजस्थान को मिली एक और स्पेशल ट्रेन

Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • एसीबी
  • एंटी करप्शन ब्यूरो
  • सवाईमाधोपुर
  • ब्लॉक विकास अधिकारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा