एसीबी को बीज निगम के निदेशक से मिले 1.59 करोड़, भांजे से 85 लाख बरामद
Jageshwar prasad | Published:
बीज निगम निदेशक के आवास से 1.59 करोड़ नकद बरामद
राजस्थान में एसीबी ने नकली बीज मामले में बड़ा एक्शन लिया है। उसने राज्य बीज निगम के निदेशक के आवास पर छापेमारी कर रिश्वत के 1.59 करोड़ नकद बरामद किए। निदेशक समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान में एसीबी का नकली बीज मामले में बड़ा एक्शन।
- बीज निगम निदेशक के आवास से 1.59 करोड़ नकद बरामद।
- एसीबी ने निदेशक के भांजे से 85 लाख रुपए बरामद किए।
- निदेशक जुगल किशोर का भांजा स्वतंत्र को किया गिरफ्तार।
- निदेशक समेत पांच लोगों को एसीबी ने लिया हिरासत में।
राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने नकली बीज वितरण में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी ने राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर विश्नोई और उनके सहयोगियों को हिरासत में लेते हुए भारी मात्रा में बेहिसाब नकदी बरामद की है।
इस पूरे मामले में अब तक निगम के निदेशक सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। निदेशक जुगल किशोर के भांजे को भारी नकदी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
एसीबी की विभिन्न टीमों की संयुक्त कार्रवाई में अब तक कुल 2 करोड़ 44 लाख रुपए की नकदी बरामद की जा चुकी है। इसमें से 1 करोड़ 59 लाख रुपए अकेले निदेशक जुगल किशोर विश्नोई के आवास से मिले हैं।
किसानों से जुड़ा है पूरा मामला
इसी सिलसिले में गुजरात की गजराज ब्रांड मूंगफली बीज कंपनी के प्रोपराइटर किरण कपाड़िया के गोदाम को भी सील किया गया था। उसके बीजों की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी।
मामला दबाने के लिए ली करोड़ों की रिश्वत
इस पूरे मामले को रफा-दफा करने के लिए राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर विश्नोई ने 1.20 करोड़ रुपए और एक अन्य आरोपी गणपत ने करीब 60 लाख रुपए की भारी-भरकम राशि प्राप्त की थी।
बस रुकवाकर भांजे को दबोचा
सूचना मिलते ही एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। बीकानेर में लूणकरणसर के पास संबंधित बस को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्वतंत्र विश्नोई के पास से 85 लाख की नकदी बरामद हुई। इसके बाद टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
निदेशक के घर और ठिकानों पर सर्च जारी
निदेशक के घर की सर्च के दौरान 1 करोड़ 59 लाख रुपए की अतिरिक्त नकदी बरामद हुई। बस और घर की तलाशी को मिलाकर अब तक कुल 2,44,00,000 की राशि जब्त की जा चुकी है।
इन आरोपियों को लिया गया हिरासत में
जुगल किशोर बिश्नोई, गजराज ब्राण्ड मूंगफली बीज के प्रोपराइटर किरण कापड़िया, गणपत बिश्नोई,
सुनील सेतिया और सतपाल को अपनी कस्टडी में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
एसीबी के मुताबिक इस पूरे मामले में शामिल अन्य सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और निजी व्यक्तियों की भूमिका की भी सघन जांच की जा रही है कि उन्होंने अनुचित लाभ पहुंचाने में आरोपियों की क्या मदद की।
ये भी पढ़ें:-
सरिस्का के पास एक रिसोर्ट के नाश्ते में मिले कीड़े, पर्यटक भड़के
चंद्रेसल मठ के महंत को दी गई अंतिम विदाई, अभी तक हत्यारे का सुराग नहीं
अलवर जगन्नाथ मेले को पहचान दिलाने की मांग, राष्ट्रपति कार्यालय ने लिखा पत्र
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari