सीएम गहलोत के बेटे के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा के बेटों को ईडी ने किया तलब, नोटिस थमाकर पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया

Chandresh Sharma | Nov 02, 2023, 24:00 IST
Share
सीएम गहलोत के बेटे के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा के बेटों को ईडी ने किया तलब, नोटिस थमाकर पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया
सीएम गहलोत के बेटे के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा के बेटों को ईडी ने किया तलब, नोटिस थमाकर पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के दोनों बेटों को तलब किया है।

मनीष गोधा,JAIPUR. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के दोनों बेटों को तलब किया है। ईडी ने अभिलाष डोटासरा को 7 नवंबर और अविनाश डोटासरा को 8 नवंबर को दिल्ली मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा है।

प्रवर्तन निदेशालय ने प्रश्नपत्र लीक मामले में पिछले दिनों गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर और सीकर स्थित निवास पर सर्च के कार्रवाई की थी और एक पेन ड्राइव में कुछ जानकारियां लेकर गई थी। बताया जा रहा है कि उसी मामले में आगे पूछताछ के लिए डोटासरा के दोनों बेटों को दिल्ली तलब किया गया है।

अलग-अलग दिन बुलाया

ईडी ने नोटिस में अभिलाष और अविनाश डोटासरा को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय अलग-अलग दिन बुलाया है। 9 तारीख को दोनों को एक साथ बैठाकर भी पूछताछ की जा सकती है। सूत्रों की मानें तो ईडी जल्द ही राजस्थान कांग्रेस के दो बड़े नेताओं को भी पूछताछ के लिए ईडी मुख्यालय बुला सकती है।

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को फेमा कानून से जुड़े मामले में दिल्ली बुलाया था और 30 अक्टूबर को उनसे लगभग 7 घंटे पूछताछ की गई थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत अन्य कांग्रेसी नेता ईडी की इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताते आए हैं। वहीं अब डोटासरा के बेटों को पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर भी कांग्रेस नेता यही बात कह रहे हैं।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज़
  • Notice to Dotasara's sons
  • ED sent notice
  • called to Delhi for questioning
  • डोटासरा के बेटों को नोटिस
  • ED ने भेजा नोटिस
  • पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं