पिछले दिनों बनीं तनाव की स्थिति के बाद जयपुर में सर्व समाज का बड़ा धरना, बड़ी चौपड़ पर हुई रामधुनी और हनुमान चालीसा का पाठ

Chandresh Sharma | Oct 04, 2023, 24:00 IST
Share
पिछले दिनों बनीं तनाव की स्थिति के बाद जयपुर में सर्व समाज का बड़ा धरना, बड़ी चौपड़ पर हुई रामधुनी और हनुमान चालीसा का पाठ
पिछले दिनों बनीं तनाव की स्थिति के बाद जयपुर में सर्व समाज का बड़ा धरना, बड़ी चौपड़ पर हुई रामधुनी और हनुमान चालीसा का पाठ

जयपुर में पिछले दिनों एक युवक की मारपीट में हुई हत्या की घटना को सांप्रदायिक रंग देने के विरोध में बुधवार को जयपुर की बड़ी चौपड़ पर सर्व समाज की ओर से बाद धरना दिया गया।

मनीष गोधा, JAIPUR. जयपुर में पिछले दिनों एक युवक की मारपीट में हुई हत्या की घटना को सांप्रदायिक रंग देने के विरोध में बुधवार को जयपुर की बड़ी चौपड़ पर सर्व समाज की ओर से बाद धरना दिया गया। इस धरने को सभी व्यापार मंडलों का समर्थन हासिल हुआ और सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक जयपुर के बाजार बंद रहे। धरने के दौरान एक बार स्थिति बिगड़ी भी नजर आई जब प्रदर्शनकारी मुस्लिम बहुल इलाकों के अंदर जाने की कोशिश करते नजर आए हालांकि पुलिस ने समय रहते स्थिति संभाली वहीं इस दौरान बड़ी चौपड़ पर रामधुनी और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।

जयपुर में 2 दिन पहले एक सड़क दुर्घटना के बाद एक समुदाय विशेष के युवक की मारपीट में हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद जयपुर में तनाव की स्थिति बनती नजर आई थी हालांकि सरकार ने मृतक युवक के परिजनों को 50 लख रुपए का मुआवजा और सरकारी नौकरी और डेयरी आवंटित कर दी थी। जयपुर में बनी तनाव की स्थिति के दौरान कुछ बाजारों में लूटपाट की घटनाएं भी हुई थी और इसे लेकर ही जयपुर के व्यापारियों में रोष भी था। इन्हीं सब को लेकर बुधवार को जयपुर बचाओ संघर्ष समिति विभिन्न हिंदूवादी संगठनों और अन्य संगठनों की ओर से सामूहिक तौर पर 3 घंटे का धरना और बाजार बंद का आवाहन किया गया था।

धरने में साधु संत और महंत भी शामिल

इसी के तहत जयपुर की बड़ी चौपड़ पर सुबह 10:00 बजे से ही बड़ी संख्या में लोग जुटना शुरू हो गए और दोपहर 1:00 बजे तक यहां धरना देकर प्रदर्शन किया। इस धरने में कई साधु संत और महंत भी शामिल हुए। वही जयपुर में भाजपा के सभी बड़े नेता जैसे सांसद दीया कुमारी, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी, मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ, पूर्व विधायक कैलाश वर्मा के साथ ही राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी भी शामिल हुए हैं। धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई हैं। सांसद दीया कुमारी ने कहा- कांग्रेस सरकार वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। बड़ी चौपड़ पर धरने में शामिल लोग हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर बैठे दिखे जिसमें जयपुर की जनता करे ललकार, बंद करो ये अत्याचार, आवाज दो हम एक हैं, जयपुर मांगे न्याय जैसे नारे लिखे थे।

बिगड़ती नजर आई स्थिति

इस धरने के दौरान एक बार कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती नजर आई जब प्रदर्शन करने वालों की भीड़ ने रामगंज बाजार जो कि मुस्लिम बहुल इलाका है वहां घुसने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने समय रहते स्थिति संभाली वही धरने का नेतृत्व करने वाले लोगों ने भी प्रदर्शन करने वालों को वापस बुला कर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया।

3 घंटे बंद रहे बाजार

परकोटा क्षेत्र के प्रमुख व्यापार मंडलों, संत समाज, विभिन्न समाजों ने धरने को खुला समर्थन दिया है। इसके साथ ही सुबह से चारदीवारी के बाजार बंद रहे। इससे पहले लोग समूह में जयकारे लगाते हुए धरने पर पहुंचे। कुछ लोग परिवार सहित भी पहुंचे। तिरंगा लहराते हुए, भगवा पताका लिए लोग धरने में शामिल हुए। लोग जय श्रीराम, भारत माता के जयकारे लगाते हुए नजर आए। बड़ी संख्या में महिलाएं भी धरने में शामिल हुई। इस बीच देश भक्ति गीत और हनुमान चालीसा के पाठ भी सुनाई दिए।

जयपुर व्यापार महासंघ ने जयपुर के सभी छोटे-बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सांकेतिक रूप से बंद रखकर धरने को खुला समर्थन दिया। वहीं जयपुर व्यापार मंडल के नेतृत्व में परकोटे के बाहरी करीब 120 व्यापार मंडलों का भी समर्थन मिला। इससे राजापार्क, वैशाली नगर, अजमेर रोड, सांगानेर, प्रताप नगर, मालवीय नगर, झोटवाड़ा, कालवाड़ रोड, सीकर रोड के बाजारों भी दोपहर एक बजे तक बंद रहे। औद्योगिक संगठनों ने तीन घंटे के बंद का खुला समर्थन किया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

धरने के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और पुलिस के साथ ही एसटीएफ, क्यूआरटी व आरएसी के जवान भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी धर्मगुरूओं, सीएलजी मैंबर व अन्य लोगों को बुलाकर मीटिंग की है और समझाइश करके शांति की अपील की।

Tags:
  • Jaipur News
  • जयपुर न्यूज
  • Protest after communal tension
  • people from all sections of society staged strike
  • market remained closed for 3 hours
  • सांप्रदायिक तनाव के बाद धरना
  • सर्वसमाज के लोगों ने दिया धरना
  • 3 घंटे तक बाजार रहा बंद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा