एयरफोर्स विमान हादसे ने छीना राजस्थान का वीर सपूत, घर पर चल रही थी शादी की बात
Ashish Bhardwaj | Jun 13, 2026, 20:35 IST
Photograph: (the sootr)
असम के जोरहाट में IAF के AN-32 विमान क्रैश हादसे में राजस्थान का अग्निवीर शहीद हो गया। हादसे में अग्निवीर खेमाराम कुमावत (25) सहित 5 जवान शहीद हुए हैं। शहीद का कुछ महीने में कार्यकाल खत्म होने वाला था, घर में शादी की बात चल रही थी।
समझें क्या है पूरा मामला
- असम के जोरहाट में IAF का AN-32 विमान रूटीन उड़ान के दौरान क्रैश हो गया।
- हादसे में भारतीय वायुसेना के 5 जवान शहीद हो गए, जिनमें एक अग्निवीर भी शामिल है।
- राजस्थान के डीडवाना-कुचामन के खेमाराम कुमावत भी इस हादसे में शहीद हुए।
- विमान हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ, जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
- घर में शादी की तैयारियों के बीच शहादत की खबर से गांव में शोक फैल गया।
शनिवार सुबह हुआ हादसा
शहीदों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीर वायु दानिश आलम के नाम शामिल हैं।
घर में चल रही थी शादी की बात
ममेरे भाई महेश कुमावत ने बताया कि खेमाराम की जल्द ही शादी होने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। जो बेटा घर लौटने वाला था, वह शहीद होकर लौटेगा।
किसान परिवार का इकलौता सहारा
खेमाराम की असम के जोरहाट में पोस्टिंग थी। खबर मिलते ही परिजन वायुसेना के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। पांचोता गांव और आसपास के इलाके में गहरा शोक है।
AN-32 विमान का इतिहास
जून 2019 में जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के मेचुका के लिए उड़ान भरने के बाद एक AN-32 लापता हो गया था। मलबा मिला तो सभी 13 जवान शहीद पाए गए।
जुलाई 2016 में चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जा रहा एक और AN-32 बंगाल की खाड़ी के ऊपर लापता हो गया था। उसमें 29 लोग सवार थे। 2024 में उस विमान के मलबे की पहचान हो सकी।
वायुसेना ने जताया शोक
ये खबर भी पढे़:-
गंगा स्नान के लिए जा रहे यात्रियो की बस का एक्सीडेंट, राजस्थान के 3 लोगों की मौत
IPS एमएन दिनेश और बीजू जॉर्ज केंद्र का बनेंगे हिस्सा, DG पद के लिए आया नाम
RPSC पोर्टल किया हैक, 3 अभ्यर्थियों के आवेदन लौटाए, मुकदमा हुआ दर्ज
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari