रफ्तार के कहर ने बुझाया घर का इकलौता चिराग, मां पूछ रहीं- मेरे बेटे का क्या कसूर था?

Ashish Bhardwaj | May 21, 2026, 15:44 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-21T154243.131
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के अजमेर जिले में फॉर्च्यूनर कार के कहर से एक परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया। मां का बुरा हाल है। इस कार का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

News In Short

  • अजमेर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने तीन बाइकों को टक्कर मार दी।
  • हादसे में रवि कुमार की मौके पर मौत हो गई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल।
  • रवि अपनी मां और चार बहनों का इकलौता सहारा था, परिवार में गहरा मातम छा गया।
  • पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार में शराब की बोतलें बरामद कीं और जांच शुरू कर दी।
  • यह कार खाटू श्याम मंदिर कमेटी के नाम से रजिस्टर्ड है

News In Detail

अजमेर जिले के पुष्कर घाटी में सोमवार, 18 मई को एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने सामने से आ रही तीन बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे की फॉर्च्यूनर कार का वीडिओ सामने आया है। इस वीडियो में कार पुष्कर की गलियों में दौड़ती हुई दिखाई दे रही है। इस हादसे में 34 वर्षीय रवि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मृतक रवि के परिवार में मातम

रवि कुमार धोलाभाटा के निवासी थे और अपनी मां सुशीला और चार बहनों के इकलौते सहारे थे। मंगलवार, 20 मई को उनके घर पर रवि की याद में गहरा मातम पसरा रहा। मां फूट-फूटकर रो पड़ीं और परिवार पूरी तरह टूट गया।

रवि कलर-पेंट का काम करते थे और घर का खर्च उनकी मेहनत और रेलवे से रिटायर्ड पिता किशन सिंह की पेंशन पर चलता था। उनके निधन से परिवार पर आर्थिक संकट भी गहरा गया है।

हादसे का वक्त और कारण

परिवार के अनुसार, रवि अपने जीजा जितेंद्र उर्फ सोनू के साथ बाइक से पुष्कर से काम खत्म करके अजमेर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने एक के बाद एक तीन बाइकों को टक्कर मारी।

हादसा इतना गंभीर था कि कई बाइक सवार सड़क पर घिसटते चले गए। रवि की मौके पर मौत हो गई, जबकि जीजा जितेंद्र के दोनों पैरों में फ्रैक्चर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। शास्त्री नगर निवासी रोहित और मधुसूदन वैष्णव भी गंभीर रूप से घायल हुए और उनका इलाज जेएलएन अस्पताल में चल रहा है।

कार सवारों की भागीदारी और शराब का मामला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद कार सवार लोग वाहन छोड़कर पहाड़ियों की तरफ भाग निकले। मौके पर पुलिस को फॉर्च्यूनर में शराब की बोतलें भी मिलीं। कार का रजिस्ट्रेशन खाटू श्याम मंदिर कमेटी के नाम पर है। घटना का सीसीटीवी वीडियो हनुमान गली, पुष्कर में कैद हुआ है जो सोमवार शाम 5:46 बजे का बताया गया।

परिवार की मांग और पुलिस कार्रवाई

रवि की मां और बहनों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने कहा कि हादसे की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था और शराब का हादसे से क्या संबंध था।

ये भी पढे़:-

NEET पेपर लीक पर सियासी घमासान, डोटासरा बोले- धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें

आयकर अधिकारी के डॉक्टर बेटे ने किया सुसाइड, पिछले साल ही MBBS की थी कंपलीट

सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ाया चांदी का हार्ट, भक्त की यह मन्नत हुई थी पूरी?

रोहित गोदारा सहित 10 गैंगस्टरों के पासपोर्ट रद्द करेगी पुलिस, विदेश मंत्रालय को भेजी सूची

Tags:
  • अजमेर
  • फॉर्च्यूनर
  • पुष्कर
  • जेएलएन अस्पताल
  • खाटू श्याम मंदिर कमेटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा