अजमेर मेयर चुनाव: क्या खारिज होगा कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन? जानिए पूरा सच

Jageshwar prasad | Updated:
Share

अजमेर मेयर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल के नामांकन पर भाजपा ने आपत्ति जताई है। भाजपा ने गढ़वाल पर 17 लाख रुपए टैक्स बकाया और एफिडेविट में जानकारी छिपाने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने NOC होने और मामला कोर्ट में लंबित होने की बात कही।

समझें क्या है पूरा मामला

  • अजमेर मेयर चुनाव में बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी के पर्चे पर आपत्ति।
  • BJP ने लगाया टैक्स बकाया का आरोप, नामांकन रद्द करने की मांग।
  • कांग्रेस बोली- NOC है, मामला कोर्ट में लंबित।
  • नामांकन स्क्रूटनी पर टिकी नजर, 21 सितंबर को मेयर चुनाव।
  • दोनों दलों में निर्दलीयों को साधने की कोशिश, पुलिस तैनात।
अजमेर नगर निगम मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल के नामांकन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अनामिका शर्मा ने किरण गढ़वाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

भाजपा ने नगर निगम के करीब 17 लाख रुपए के टैक्स बकाया का हवाला देते हुए उनके नामांकन को रद्द करने की मांग की है। कांग्रेस ने आरोपों को खारिज किया है।

भाजपा के आरोप

भाजपा का आरोप है कि किरण गढ़वाल के मैरिज गार्डन 'गढ़वाल पैलेस' पर नगर निगम का करीब 17 लाख रुपए टैक्स बकाया है।

भाजपा ने नगर निगम की ओर से जारी नोटिस को आधार बनाते हुए प्रत्याशी की पात्रता पर सवाल उठाए हैं। साथ ही आरोप लगाया है कि नामांकन के दौरान दाखिल किए गए एफिडेविट में बकाया राशि से जुड़ी जानकारी छिपाई गई है।

कांग्रेस का पक्ष

कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को खारिज किया है। कांग्रेस का कहना है कि उनके पास नगर निगम की NOC उपलब्ध है और संबंधित मामला कोर्ट में लंबित है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार और भाजपा के दबाव में नामांकन खारिज कराने की कोशिश की जा रही है। नामांकन की स्क्रूटनी में इस मामले पर फैसला होगा।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

विवाद के बीच नगर निगम की नई बिल्डिंग के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और बैरिकेडिंग की गई है। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी भी हुई।

निर्णय का असर मेयर चुनाव की आगे की प्रक्रिया पर पड़ सकता है। भाजपा के पास फिलहाल बहुमत नहीं है, वहीं कांग्रेस अपने पार्षदों को पहले ही बेंगलुरु शिफ्ट कर चुकी है।

कौन हैं महापौर प्रत्याशी?

भाजपा ने वार्ड 3 की पार्षद अनामिका शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने वार्ड 57 की पार्षद किरण गढ़वाल पर भरोसा जताया है। महापौर पद के लिए चुनाव 21 सितंबर को होगा। नामांकन के दौरान दोनों दलों के जिलाध्यक्षों ने रिटर्निंग अधिकारी को पार्टी के सिंबल भी सौंपे।

प्रत्याशियों की प्रोफाइल

अनामिका शर्मा

श्रेणीविवरण
नामअनामिका शर्मा
उम्र38 वर्ष
शिक्षादसवीं
व्यवसायगृहिणी
वार्ड संख्या3
राजनीतिक अनुभवपहली बार
वार्षिक आय₹3 लाख
प्राथमिकतास्मार्ट सिटी का वार्डवार सुनियोजित विकास


किरण गढ़वाल

श्रेणीविवरण
नामकिरण गढ़वाल
उम्र53 वर्ष
शिक्षास्नातक
व्यवसायगृहिणी
वार्ड संख्या57
राजनीतिक अनुभवपहली बार
संपत्तिलगभग ₹11 करोड़
प्राथमिकताअजमेर का नियोजित और योजनाबद्ध विकास


ये भी पढ़ें:-

भीलवाड़ा नगर निगम: भाजपा की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित, बनीं नई महापौर

निकाय चनाव: विधायकों की मनमर्जी पर कांग्रेस का अंकुश, बदला टिकट वितरण पैटर्न

जयपुर निगम चुनाव, कैंडिडेट की सुविधा के लिए 15 केंद्रों पर खुलेंगे नामांकन ऑफिस

निकाय चुनाव टिकट: बीजेपी टिकट फॉर्मूला, अब चार परीक्षा से गुजरना होगा



Tags:
  • मेयर चुनाव
  • नगर निगम
  • अजमेर नगर निगम मेयर
  • कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

By Sumit Kumar

AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा

By Sandeep Kumar

भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं

By Ratan Kumar Mishra

अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध

By Sumit Kumar

ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार

By

IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब

By Atul Dwivedi

48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब