अस्पताल में टला हादसा, शिशु वार्ड में छत का गिरा प्लास्टर
Ashish Bhardwaj | Jul 09, 2026, 21:01 IST
शिशु वार्ड की छत का प्लास्टर
राजस्थान में अलवर के गीतानंद शिशु अस्पताल में शिशु वार्ड की छत का प्लास्टर गिर गया। एहतियातन 10 नवजातों को तुरंत दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया।
समझें क्या है पूरा मामला
- अलवर के गीतानंद शिशु अस्पताल में छत का प्लास्टर गिरा, बड़ा हादसा टला।
- शिशु वार्ड में हादसे के बाद 10 नवजातों को सुरक्षित दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया।
- दो दिन पहले सैटेलाइट अस्पताल में भी छत का प्लास्टर गिरने से डॉक्टर और मरीज घायल हुए थे।
- लगातार हादसों से सरकारी अस्पतालों की जर्जर व्यवस्था पर उठे सवाल।
- निरीक्षण के कुछ घंटों बाद ही हुआ हादसा, प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े हुए।
राजस्थान में अलवर के गीतानंद शिशु अस्पताल के शिशु वार्ड की छत से प्लास्टर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत 10 नवजातों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया। इससे दो दिन पहले भी एक अस्पताल में ऐसी ही घटना हुई थी। निरीक्षण के कुछ घंटों बाद ही यह हादसा हुआ है।
अलवर शहर के सरकारी अस्पतालों की जर्जर इमारतें अब मरीजों और नवजातों की जान पर भारी पड़ने लगी हैं। बार-बार हो रहे हादसों ने अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दो दिन पहले काला कुआं स्थित सैटेलाइट अस्पताल में छत का प्लास्टर गिरने से डॉक्टर और महिला मरीज घायल हो गए थे। इसके बाद बुधवार देर शाम एक और बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
शिशु वार्ड में गिरा प्लास्टर
10 नवजातों को किया शिफ्ट
उस समय वार्ड में कई नवजात भर्ती थे। लेकिन जिस हिस्से में प्लास्टर गिरा, वहां कोई मौजूद नहीं था।
घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने तत्काल सभी शिशुओं को सुरक्षित दूसरे वार्ड में पहुंचाया।संबंधित वार्ड को मरम्मत के लिए खाली करा दिया गया है।
प्रसूताओं और परिजनों में दहशत
दो दिन पहले भी हुआ था हादसा
एक महिला मरीज भी मलबे की चपेट में आकर घायल हो गई थी। उस दौरान छत का बड़ा हिस्सा पंखे समेत नीचे आ गिरा था।
पहले भी गिर चुका है प्लास्टर
इसके बावजूद अस्पताल भवनों की मरम्मत और सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
निरीक्षण के कुछ घंटों बाद ही हादसा
इसके कुछ ही घंटों बाद गीतानंद शिशु अस्पताल में प्लास्टर गिरने की घटना हो गई। इस घटना ने सरकारी अस्पतालों की जर्जर व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये खबर भी पढ़े:-
विधायक का कारनामा, गौ माता के नाम पर करोड़ों की सरकारी जमीन पर जमाया कब्जा
महिला पुलिस अधिकारी पर फब्तियां कसना पड़ा भारी, सिखाया ऐसा पाठ
बिना प्रोत्साहन कैसे सफल होगी वनमित्र योजना, हर पंचायत से होंगे 7 सदस्य
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava