हॉस्पिटल में छत से पंखा-प्लास्टर गिरा, डॉक्टर का सिर फटा, महिला मरीज भी घायल
Jageshwar prasad | Jul 06, 2026, 14:32 IST
सरकारी हॉस्पिटल में पंखा-प्लास्टर गिरा, डॉक्टर का सिर फटा
राजस्थान के अलवर के सेटेलाइट हॉस्पिटल की OPD में छत का प्लास्टर और पंखा गिर गया। जिससे सीनियर डॉक्टर सीताराम अग्रवाल का सिर फट गया और महिला मरीज टीना घायल हो गई।
समझें क्या है पूरा मामला
- अलवर के सरकारी अस्पताल में छत से पंखा-प्लास्टर गिरा।
- हादसे में डॉक्टर का सिर फटा, महिला मरीज भी हुई घायल।
- डॉक्टर के सिर पर कई टांके, महिला मरीज की नाक पर 3 टांके।
- PMO बोलीं- बजट होने के बावजूद मरम्मत नहीं हुई।
- 15.5 लाख का बजट मिला, फिर भी नहीं हुई मरम्मत।
अलवर के सेटेलाइट हॉस्पिटल में सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। ओपीडी (Outdoor Patient Department) रूम नंबर 7 की छत का भारी प्लास्टर और पंखा गिर गया। जिसमें सीनियर डॉक्टर सीताराम अग्रवाल और उनके सामने बैठी महिला मरीज घायल हो गई।
डॉक्टर का सिर फट गया जिसमें कई टांके लगाने पड़े। महिला मरीज की नाक पर तीन टांके आए और दाहिने हाथ-पैर में भी गंभीर चोटें आईं। पीएमओ (Principal Medical Officer) डॉ. प्रमीला मीणा ने बताया कि यह हादसा टाला जा सकता था अगर सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) ने समय पर मरम्मत कराई होती।
डॉक्टर बोले, बड़ी मुश्किल से बाहर निकल पाए
हादसे के बाद वे और मरीज बड़ी मुश्किल से कमरे से बाहर निकल पाए। उनके सिर पर गहरी चोट आई जिसके लिए कई टांके लगाने पड़े। उनका इलाज अभी अस्पताल में ही जारी है।
थायरॉयड जांच कराने आई थी टीना
टीना की नाक पर गंभीर चोट आई और तीन टांके लगे। दाहिने हाथ और पैर में भी गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
10 महीने से पत्र, 15.5 लाख मंजूर, काम नहीं हुआ
करीब चार महीने पहले मरम्मत कार्य के लिए लगभग 15 लाख 50 हजार रुपए स्वीकृत कराकर विभाग को भेज दिए गए थे। बजट होने के बावजूद PWD ने मरम्मत नहीं कराई। PMO ने स्पष्ट कहा कि समय रहते मरम्मत होती तो यह हादसा टाला जा सकता था।
हादसे के बाद PWD के अधिकारी पहुंचे
यह पहली बार नहीं है
ये भी पढ़ें:-
PWD की चेतावनी के बाद भी नहीं हुई मरम्मत, गिर गई सरकारी स्कूल की छत
इंदौर-जोधपुर रणथंभौर एक्सप्रेस में धुआं, पैसेंजर्स पटरियों पर कूदे
कोटा में एक और छात्रा की मौत, बिहार से आई थी पढ़ने
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava